विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर गड़गड़ाएंगे फाइटर प्लेन

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 22 Oct 2017 10:28 PM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2017 10:32 PM (IST)

24 अक्टूबर को आगरा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर फाइटर और कार्गो विमानों के आपरेशनल रिहर्सल को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

आगरा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर गड़गड़ाएंगे फाइटर प्लेन
आगरा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर गड़गड़ाएंगे फाइटर प्लेन

उन्नाव (जेएनएन)। 24 अक्टूबर यानी मंगलवार को आगरा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित फाइटर और कार्गो विमानों के आपरेशनल रिहर्सल को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एक्सप्रेस-वे पर रविवार को दिन भर व्यवस्था को फाइनल टच देने का काम चला। सोमवार सुबह दस बजे से मंगलवार दोपहर दो बजे तक के लिए यातायात रोक दिया जाएगा। हरदोई, कानपुर, कन्नौज और लखनऊ से उन्नाव की ओर आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को रूट डायवर्जन कर निकाला जाएगा। लखनऊ में मोहान से पहले ही एक्सप्रेस वे पर बैरीकेडिंग कर दी जाएगी तो कानपुर में अरौल (बिल्हौर) के आगे ट्रैफिक को रोका जाएगा। उन्नाव में एक्सप्रेस वे के सभी कट बंद किए जाएंगे।

मंगलवार को एक्सप्रेस-वे पर गरुड़ कमांडो, जगुआर, मिराज, सुखोई, सी-130 सरीखे विमान आपरेशनल अभ्यास करेंगे। व्यवस्था दुरुस्त करने को  एक्सप्रेस-वे तेजी से काम चल रहा। यूपीडा के कर्मचारी एक्सप्रेस-वे की धुलाई-सफाई कर चमकाने में जुटे रहे। यहां अतिथियों और वायुसेना के आला अधिकारियों के बैठने को अलग-अलग शिविर बनाए जा रहे हैं।

एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ के कबीरपुर खंभौली स्थित एयर स्ट्रिप पर अभ्यास को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ ही रक्षा मंत्रालय ने भी सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इस अभ्यास को लेकर एक्सप्रेस वे पर आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध कर दिया गया है। वाहनों को रोकने के लिए एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले हर नाके को सील रखा जाएगा। चप्पे-चप्पे पर फोर्स होगा। वाहनों को निकालने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन की पूरी रूपरेखा बनाई है।

 

यूं होगा यातायात बदलाव

  • लखनऊ बुद्धेश्वर से मोहान की ओर आने वाले छोटे-बड़े वाहनों पर पूरी तरह रोक होगी। मार्ग से किसी वाहन को एक्सप्रेस-वे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
  • कटी बगिया से मोहान मार्ग को भी पूरी तरह सील रखा जाएगा।
  • लखनऊ से आगरा और दिल्ली की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को लखनऊ से हरदोई होते हुए फर्रुखाबाद से आगरा व दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
  • कानपुर गंगा बैराज से सन्नीसरांय, सिकंदरपुर सरोसी, परियर होकर बांगरमऊ जाने वाले सभी वाहनों पर रोक रहेगी। इन मार्गों पर वाहन रोकने के लिए जगह-जगह बैरीकेडिंग की जाएगी। वाहनों को मरहला चौराहा होते हुए लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डायवर्ट किया जाएगा।
  • बिठूर से परियर होते हुए बांगरमऊ की ओर आने-जाने वाले वाहनों को सफीपुर से मियागंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
  • बांगरमऊ की ओर से आने वाले वाले वाहनों को नानामऊ घाट थाना बिल्हौर से कानपुर नगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • कन्नौज की ओर से बांगरमऊ आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को चौकी मानीमऊ से कानपुर नगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • हरदोई से बांगरमऊ की ओर आने वाले वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। हरदोई सीमा से ही इन वाहनों को वापस किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।