Move to Jagran APP

भाजपा में प्रियंका गांधी से भी खूबसूरत चुनाव प्रचारक : विनय कटियार

प्रियंका गांधी को लेकर विनय कटियार ने कहा है कि लोग उनको लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि प्रियंका उतनी भी खूबसूरत नहीं हैं, जितना प्रचारित किया जा रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Wed, 25 Jan 2017 01:32 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2017 05:23 PM (IST)
भाजपा में प्रियंका गांधी से भी खूबसूरत चुनाव प्रचारक : विनय कटियार
भाजपा में प्रियंका गांधी से भी खूबसूरत चुनाव प्रचारक : विनय कटियार

लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता तथा राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने कांग्रेस की स्टार चुनाव प्रचारक की सूची में शामिल प्रियंका गांधी पर तंज कसा है। प्रियंका के कांग्रेस के प्रचारकों की सूची में शामिल होने को विनय कटियार ने उनकी खूबसूरती से जोड़ दिया है।

loksabha election banner

विनय कटियार ने प्रियंका गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। प्रियंका गांधी को लेकर विनय कटियार ने कहा है कि लोग उनको लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि प्रियंका गांधी उतनी भी खूबसूरत नहीं हैं, जितना प्रचारित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: चार-पांच बच्चे पैदा होंगे तो मोदी और गडकरी क्या करेंगेः कटियार

कटियार ने कहा कि भारत की राजनीति में प्रियंका गांधी से ज्यादा सुंदर महिलाएं हैं। प्रियंका गांधी को कांग्रेस का स्टार चुनाव प्रचारक बनाए जाने पर कटियार ने कहा कि प्रियंका गांधी से ज्यादा सुंदर महिलाएं स्टार चुनाव प्रचारक भी हैं। अब तो कई हीरोईन और मॉडल्स भी राजनीतिक दलों का प्रचार करती हैं। विनय कटियार इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कह डाला कि भारतीय जनता पार्टी में प्रियंका गांधी से ज्यादा खूबसूरत महिला नेता हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान परस्त हो रहे हैं फारुख अब्दुल्ला : विनय कटियार

कटियार ने कहा कि बीजेपी में स्मृति ईरानी हैं, जो ज्यादा खूबसूरत हैं और ज्यादा भीड़ जुटा सकती हैं। कटियार ने कहा कि भाजपा में बीजेपी से भी ज्यादा सुंदर स्टार प्रचारक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में खूबसूरत महिला नेताओं की कोई कमी नहीं है। जहां से भारतीय जनता पार्टी उन्हें खड़ा कर देगी, वे ज्यादा वोट ले आएंगी। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में विनय कटियार का नाम नहीं है। इस पर विनय कटियार ने कहा कि पार्टी को लगता होगा कि मैं इस सूची के लायक नहीं हूं, इसलिए मेरा नाम इस सूची में नहीं है।

यह भी पढ़ें: आतंकवादी पैदा करती इस्लामिक संस्था देवबंद : कटियार

कांग्रेस ने विनय कटियार के बयान पर काफी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस ने कहा है कि इससे महिलाओं को लेकर भाजपा की सोच सामने आ गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह सिर्फ विनय कटियार की सोच नहीं, बल्कि पूरी भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं को लेकर यही सोच है।

प्रियंका का पलटवार

इस पर प्रियंका ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सही कह रही हैं, उनके पास 'ज्यादा सुंदर' उम्मीदवार हैं। अगर वो मेरी उन मजबूत, बहादुर और सुंदर साथियों, जिन्होंने बड़ी मुश्किलों को पार कर ये मुकाम पाया है, उनमें सिर्फ यही देखते हैं तो मुझे इसपर हंसी आती है। उन्होंने देश की आधी आबादी को लेकर भाजपा की मानसिकता को उजागर कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.