विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, बोले-UP पुलिस व BJP पर भरोसा नहीं

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 12 Jul 2021 02:34 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 05:49 PM (IST)

Terrorism in UP अखिलेश यादव ने आतंक के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर दिया। लखनऊ में रविवार ...और पढ़ें

लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में एटीएस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में चार आतंकियों के पकड़े जाने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भरोसा नहीं है। अखिलेश यादव ने आतंक के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर दिया। लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर मीडिया के सवाल पर उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ ही भाजपा पर सवालिया निशान लगाया।

लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश की एटीएस ने काकोरी के दुब्बगा से दो आतंकियों को पकड़ा। इसके बाद में रात में कानपुर से इनके दो साथियों को उठाया है। इस बाबत जब मीडिया ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल दागा तो उन्होंने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस और भाजपा पर उनको जरा भी भरोसा नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ योगी आदित्यनाथ सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में मुझे मुझे यूपी पुलिस और भाजपा पर जरा सा भी भरोसा नहीं है।

अखिलेश यादव का यह बयान यूपी पुलिस और आतंकवाद निरोधी दस्ते के रविवार को लखनऊ में अलकायदा से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद आया है। इन दोनों ने एटीएस से पूछताछ में बताया कि यह लोग लखनऊ के साथ उत्तर प्रदेश में आठ शहरों में स्वतंत्रता दिवस से पहले सिलसिलेवार विस्फोट की योजना बना रहे थे। इनके पास से दो प्रेशर कुकर बम, एक अर्धनिर्मित टाइम बम तथा बड़ी मात्रा में विस्फोटक तथा असलहे मिले हैं। इससे पहले भी अखिलेश यादव ने कोरोना वैकसीन को भाजपा की वैकसीन बताया था और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाया था।

अखिलेश यादव के इस बयान की काफी किरकिरी हो रही है। पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी ठीक नहीं है। पूर्व पुलिसकर्मी होने के नाते में कहना चाहता हूं कि उनका बयान सही नहीं है। राजनेताओं को पुलिस के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।  

यह भी पढ़ें: BSP मुखिया मायावती बोलीं- अगर मामला आतंकी साजिश है तो हो उचित कार्रवाई, खत्म करें राजनीति की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।