जय शाह की कंपनी में 51 करोड़ की राशि विदेशों से लगी : राज बब्बर
राज बब्बर ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के मामले को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही राज बब्बर ने जय शाह की कंपनी ...और पढ़ें

लखनऊ (जेएनएन)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के 'बेटा मॉडल की जय हो कंपनी ही सबसे तेज निकली। पहले से चल रही स्टार्टअप कंपनियां सरकार की नीतियों के कारण बंद हो गयी।
किसी बिजनेस कालेज में बेटा मॉडल नहीं सिखाया जाता क्योंकि इसे जानने वाला सक्षम विद्यार्थी वही होगा जिसके अंकल प्रधानमंत्री हों और पिता शाह हो। राज बब्बर ने सात सवाल दागे और सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायधीशों वाले कमीशन से जांच कराने की मांग की। दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुतले दहन किए।
सोमवार को राज बब्बर ने पार्टी दफ्तर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी द्वारा 16,000 गुना मुनाफा कमाने की खबर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने पुत्र की कंपनी पर उठे प्रश्नों का उत्तर देने के बजाए शाह बचाव के रास्ते तलाश रहे हैं।
राज बब्बर तंज भरी शैली में प्रधानमंत्री व भाजपा अध्यक्ष की घेराबंदी करते हुए मीडिया कर्मियों से भी उलझे। प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि राजधानी के अलावा मेरठ, गोरखपुर, अमेठी, कानपुर, बरेली, मथुरा व अलीगढ आदि में अमित शाह के पुतले दहन किए गए।
सात सवाल-
1- टेम्पल इंटरप्राइजेज कंपनी ऐसा क्या व्यापार करती थी, जो एक वर्ष में 16000 गुना कारोबार बढ़ा?
2- कंपनी क्यों बंद कर दिया गया?
3-कंपनी के खातों में 51 करोड़ की धनराशि विदेश से दर्शायी है, इसका ब्योरा सार्वजनिक हो।
4- कंपनी को 15.78 करोड़ का अन सेक्योर्ड लोन दिया गया। क्या ऐसे ऋण अन्य कंपनियों को भी दिए गए?
5- दूसरी कंपनी कुसुम फिनसर्व को 25 करोड़ का ऋण महज 6.20 करोड की संपत्ति को गिरवी रख दिया। क्या बैंक इस बात की अनुमति देते हैं?
6- कुसुम फिनसर्व शेयर व आयात- निर्यात का कारोबार करती है। ऐसी कौन सी वजह हैं जो अनुभवहीन कंपनी को सस्ता ऋण दिया?
7- क्यों भारत सरकार के मंत्री एक निजी व्यक्ति के बचाव में खड़े हैं?
यह भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कल यूपी के तीन जिलों के दौरे पर
उन्होंने प्रश्न किया कि क्या आरबीआइ के नियम यह कहते है कि छह करोड़ की संपत्ति रख कर 25 करोड़ का ऋण दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्या कारण था कि, जय शाह को 19 करोड़ का इन सिक्योर लोन दिया गया।
यह भी पढ़ें: देश में कुछ पोर्टल सुपारी जर्नलिज्म पर उतरे : सिद्धार्थनाथ सिंह
राज बब्बर का आरोप है कि जय शाह की कंपनी में विदेशों से भी बड़ी धनराशि आई है। जय शाह की कंपनी में 51 करोड़ की राशि विदेशों से आई है।
यह भी पढ़ें: रायबरेली में भाजपा विधायक के घर पर कार्यकर्ताओं से मिलीं स्मृति ईरानी
उन्होंने कहा कि किसी को भी पता नहीं है कि टेम्पल इंटर प्राइजेज कौन सा कारोबार करती है। इसके साथ ही कोई यह नहीं बता पा रहा है कि इस कंपनी को आखिर 2016 में क्यों बंद करना पड़ा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।