विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायबरेली में भाजपा विधायक के घर पर कार्यकर्ताओं से मिलीं स्मृति ईरानी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 09 Oct 2017 04:12 PM (IST)Updated: Mon, 09 Oct 2017 05:45 PM (IST)

रायबरेली में भाजपा विधायक दलबहादुर कोरी के घर उदयपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सबसे पहले शिव जी के मंदिर मे मत्था टेका। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिली।

रायबरेली में भाजपा विधायक के घर पर कार्यकर्ताओं से मिलीं स्मृति ईरानी
रायबरेली में भाजपा विधायक के घर पर कार्यकर्ताओं से मिलीं स्मृति ईरानी

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कल अमेठी आगमन से पहले आज ही केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने को उन्होंने लखनऊ से चलने के बाद रायबरेली से ही जनसंपर्क करना शुरू कर दिया। 

रायबरेली में भाजपा विधायक दलबहादुर कोरी के घर उदयपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने सबसे पहले शिव जी के मंदिर मे मत्था टेका। उसके बाद कतार मे खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं से मिली। इसके बाद उन्होंने विधायक के घर के अंदर एक कमरे में गुप्तगू की। इसके बाद उन्होंने विधायक की पत्नी राजकुमारी व बेटी विजय लक्ष्मी से कहा कि हमने कहा था कि दलबहादुर विधायक बनेगे तो बधाई देने घर पर जरूर आऊंगी।

उनके घर से बाहर से बाहर निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अबकी बार सभी बूथों को जिताओ, हम हारने वाले बूथों पर जीत दर्ज करेंगे तभी विकास होगा। उन्होंने कहा कि आप लोग सीएम को सुनने के लिए कल अमेठी भारी संख्या में पहुंचों उन्होंने भारी संख्या में पुलिस फोर्स को देखने के बाद अपने प्रतिनिधि विजय गुप्ता से कहा कि इतना लंबा काफिला का क्या जरुरत है। हम जनसम्पर्क करने निकले हैं। इसके बाद लोगो से मिलते हुए दर्जन गाड़ी के काफिला के साथ परशदेपुर छतोह नसीराबाद जायस होते हुए अमेठी चली गई। 

अमेठी में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के भाजपा नेता राजेश अग्रहरि के घर उनकी बीमार माता जी को देखने जाएंगी। इसके बाद अमेठी के भेटुवा ब्लॉक में मण्डल अध्यक्ष घनश्याम पाडेय के घर शोकसभा में शामिल होंगी।

वहां से गौरीगंज के कौहार जहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगी। यहां पर कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा होनी है।

यह भी पढ़ें: देश में कुछ पोर्टल सुपारी जर्नलिज्म पर उतरे : सिद्धार्थनाथ सिंह

इसके बाद जगदीशपुर में स्टील अथारिटी फैक्ट्री जाएंगी। जहां फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगी। स्मृति ईरानी इसके बाद प्रदेश में राज्यमंत्री सुरेश पासी के विधानसभा कार्यालय, जगदीशपुर जाएंगी।

यह भी पढ़ें: भाजपा गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी के मामले में फेल : मायावती

जहां वरिष्ठ भाजपा नेताओं का सम्मान करेंगी। वहां से पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह के घर जाएंगी जहां उनकी बहू से मुलाकात करेंगी।

यह भी पढ़ें: टूट गई परंपरा : मंगलवार के स्थान पर योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज