Attack on Rahul Gandhi : यूपी के CEO के बाद आदित्य श्रीवास्तव ने राहुल गांधी का दावा किया खारिज, पर्सनल डिटेल्स शेयर होने से असहज
Double Attack on Rahul Gandhi आदित्य लखनऊ के हैं और 2016 में मुंबई में रहते थे। इसके बाद 2021 में बेंगलुरू शिफ्ट हो गए हैं। मुंबई के वोटर बने और 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान भी किया था। आदित्य ने ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपनी डिटेल अपडेट की थी। आदित्य ने कहा कि राहुल गांधी को उनकी पर्सनल डिटेल शेयर नहीं करनी चाहिए थी।

डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मतदाता सूची का विश्लेषण कर जुटाए सुबूतों के साथ चुनाव आयोग पर अपना जो 'एटम बम' फोड़ा था, वह फुस्स होता जा रहा है।
राहुल गांधी ने लोगों के चार-चार वोटर आईडी होने का दावा किया है, जिसे पहले यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और फिर लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने खारिज कर दिया है। आदित्य श्रीवास्तव ने तो राहुल गांधी पर बेहद गंभीर आरोप भी लगाया है।
आदित्य श्रीवास्तव को लेकर गुरुवार को राहुल गांधी ने दावा किया था कि उनके पास चार वोटर आईडी है। आदित्य ने राहुल गांधी के दावा पर आपत्ति जताकर उनके झूठ की पोल खोल दी है। आदित्य ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब भी दिया है। राहुल गांधी के प्रेस वार्ता में अपनी जानकारी साझा करने पर आदित्य ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उसमें मेरी फैमिली व फादर का नाम दिख रहा है।
लखनऊ निवासी आदित्य श्रीवास्तव फिलहाल बेंगलुरू में हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ने मेरी निजी जानकारी सार्वजनिक कर नियमों का उल्लंघन किया है। आदित्य ने बताया है कि लखनऊ के रहने वाले हैं और 2016 में मुंबई में रहते थे। इसके बाद 2021 में बेंगलुरू शिफ्ट हो गए हैं।
मुंबई के वोटर बने और 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान भी किया था। आदित्य ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ही अपनी डिटेल अपडेट की थी। आदित्य ने कहा कि राहुल गांधी को मेरी पर्सनल डिटेल शेयर नहीं करनी चाहिए थी।
वोटर कार्ड को मुंबई कराया था ट्रांसफर
आदित्य श्रीवास्तव का घर लखनऊ के इंदिरा नगर में है। पड़ोसियों से बातचीत में सामने आया कि आदित्य श्रीवास्तव और उनका परिवार लंबे समय से इस घर में नहीं रहता। पड़ोसी लक्षित श्रीवास्तव ने बताया कि आदित्य ने बॉम्बे से मास्टर्स किया और फिर बेंगलुरु चले गए। आदित्य ने बताया कि वह जब मुंबई शिफ्ट हुए तो वोटर कार्ड ट्रांसफर करा लिया था। उन्होंने मुंबई में 2019 में मतदान किया था।
इसके बाद बेंगलुरू में शिफ्ट हो गए थे और अब वहीं रह रहे हैं। उनके वोटर आईडी कार्ड का नंबर एक ही है। उन्होंने बताया कि जब वोटर आईडी कार्ड दूसरी जगह ट्रांसफर करा लिया तो मुझे लगा पुराने रिकॉर्ड अपने आप डिलीट हो जाएंगे। राहुल ने आरोप लगाया है कि आदित्य को दो वोटर कार्ड महादेवा पुरा में है जबकि एक वोटर कार्ड मुंबई और एक लखनऊ में है।
यूपी चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के दावे को किया खारिज
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने सांसद राहुल गांधी की यूपी के दो मतदाताओं के बारे में दी गई सूचना को गलत बताया है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार राहुल गांधी ने यूपी के दो मतदाताओं का नाम कई अन्य राज्यों की मतदाता सूची में दर्ज होने का दावा किया था।
इसमें आदित्य श्रीवास्तव का नाम मुंबई, बंगलुरु व लखनऊ की दो विधानसभा की मतदाता सूची और विशाल सिंह का नाम बंगलुरु के साथ वाराणसी की दो विधानसभा की मतदाता सूची में होने की बात कही गई थी। दोनों का नाम निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर खोजा गया पता चला कि आदित्य व विशाल के नाम बंगलुरु अर्बन की विधानसभा महादेवपुरा की मतदाता सूची में दर्ज हैं।
लखनऊ पूर्व और वाराणसी कैंट विधानसभा की मतदाता सूची में उनके नाम नहीं हैं। राहुल गांधी ने दोनों के नाम की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मिलने का दावा किया था। राहुल गांधी ने यह आंकड़े 16 मार्च 2025 को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से निकाले हुए दिखाए हैं।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में बेंगलुरू में ही आदित्य और विशाल के नाम
voters.eci.gov.in पर सात अगस्त को आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एसपी श्रीवास्तव एवं विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह के नाम को सर्च किया गया तो पाया गया कि आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एसपी श्रीवास्तव का नाम बैगलोर अर्बन की विधान सभा 174 महादेवपुरा के बूथ संख्या 458 क्रसं 1265 में एवं विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह का बैंगलोर की विधान सभा 174 महादेवपुरा में बूथ सं0 513 कसं 926 पर ही अंकित है।इनके नाम उत्तर प्रदेश की विधानसभा 173 लखनऊ पूर्व व विधानसभा 390 वाराणसी कैंट में अंकित नहीं हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।