विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP मतदाता सूची राहुल गांधी के दावों की बस्ती में हुई जांच, आरोप निकले बेबुनियाद

Published: Fri, 08 Aug 2025 08:48 AM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची पर सवाल उठाए थे जिसकी जाँच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। एडीएम वित्त एवं प्रशासन प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि राहुल गांधी ने मतदाता सूचियों को लेकर चिंता जताई थी और दो मतदाताओं के नाम कई सूचियों में होने का दावा किया था।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, बस्ती। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल उठाए थे कि सूची गलत है। इसकी चेकिंग कराई गई तो सूची गलत नहीं पाई गई। बस्ती में भी इसकी छानबीन की गई, यहां की सूची में भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।

यह जानकारी देते हुए एडीएम वित्त एवं प्रशासन प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में मतदाता सूचियों के बारे में चिंताओं को संबोधित करते हुए "संविधान की नींव वोट है, वोट को नष्ट कर दिया गया है" शीर्षक से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी।

उन्होंने दो मतदाताओं, आदित्य श्रीवास्तव और विशाल सिंह का उदाहरण दिया, जिनके नाम कथित तौर पर उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न विधानसभाओं और राज्यों की कई मतदाता सूचियों में दिखाई दिए। इन दावों के बारे में वेबसाइट पर छानबीन में पता चला कि आदित्य श्रीवास्तव का नाम केवल बेंगलुरु शहरी विधानसभा (बूथ 458, क्रम संख्या 1265) में है और विशाल सिंह का नाम केवल बेंगलुरु शहरी विधानसभा (बूथ 513, क्रम संख्या 926) में है। स्थानीय स्तर एवं उत्तर प्रदेश के संबंध में राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत तथ्य गलत हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।