Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prabhat Pandey Death Case: नोट‍िस के बाद भी नहीं हाज‍िर हुए प्रदेश अध्‍यक्ष, SIT ने 6 लोगों के दर्ज क‍िए बयान

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 01:52 PM (IST)

    यूथ कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी प्रभात पांडेय की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को टीम ने 6 लोगों के और बयान दर्ज किए हैं। हालांकि नोटिस जारी होने के बाद भी तय समय पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बयान दर्ज करवाने के लिए नहीं पहुंचे हैं। टीम ने लोगों से कई जानकारी भी जुटाई है।

    Hero Image
    Prabhat Pandey Death Case में SIT ने दर्ज क‍िए बयान।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। Prabhat Pandey Death Case: कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में प्रभात पांडेय की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में एसआइटी ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को टीम ने 6 लोगों के और बयान दर्ज किए हैं। हालांकि नोटिस जारी होने के बाद भी तय समय पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बयान दर्ज करवाने के लिए नहीं पहुंचे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने हुसैनगंज थाने में इस मामले में छह और कार्यकर्ताओं के बयान दर्ज किए हैं। जिसमें शहजाद आलम, अमित श्रीवास्तव मनोज, द्वारिका, जितेंद्र, प्रेम और शामिल हैं। पुलिस ने इन लोगों से प्रभात को कब और किन हालातों में देखा, आखिर बार किससे बात हुई समेत अन्य सवालों के साथ-साथ कौन कौन उसके साथ था, इसकी जानकारी ली है। इसके साथ ही गद्दों को किसने हटाया?

    यह भी पढ़ें: Prabhat Pandey Death: कांग्रेसियों ने दिवंगत कार्यकर्ता को दी श्रद्धांजिल, कैंडल मार्च निकालने की तैयारी

    इस सवाल का जवाब पुलिस को अब तक नहीं मिल सका है। उधर, पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत करीब 20 लोगों के बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस जारी किया था। सभी को दो दिन का वक्त दिया गया था। शनिवार को इन सभी को बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंचना था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं ने अपने बयान नहीं दर्ज करवाए हैं। पुलिस की मानें तो सभी को दोबारा नोटिस जारी की जाएगी। वहीं, सूत्रों की मानें तो पुलिस से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को आने की बात कही है।

    प्रभात पांडेय की फाइल फोटो।

    इन्‍हें जारी हुआ नोटिस

    एसआइटी टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को कार्यालय में काम करने वाले मनोज, नंदा बल्लभ, विजय, पंकज, मनोज वर्मा समेत अन्य लोगों को नोटिस जारी किया गया है। उनके बयान के बाद कार्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

    टीम में शामिल हुए ये लोग

    डीसीपी मध्य रवीना त्यागी की तरफ से गठित की गई एसआइटी टीम में पांच लोग शामिल हुए हैं। टीम का पर्यवेक्षण एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल करेंगे। वहीं, जांच के लिए हुसैनगंज थाने के अतिरिक्त निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह करेंगे। उनके सहयोग में महानगर थाने के दारोगा गजेंद्र सिंह, हजरतगंज के गोपाल शर्मा, कैसराबाग के काशी सिंह और महानगर से अरुण प्रताप सरोज हैं।

    यह भी पढ़ें: Prabhat Pandey Death Case: राहुल गांधी ने प्रभात के पिता से की बात, कहा- हम हैं आपके साथ

    comedy show banner
    comedy show banner