Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prabhat Pandey Death: कांग्रेसियों ने दिवंगत कार्यकर्ता को दी श्रद्धांजिल, कैंडल मार्च निकालने की तैयारी

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 07:41 PM (IST)

    कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मृत्यु के मामले में कांग्रेस आंदोलन की तैयारी कर रही है। लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा के बाद शुक्रवार को जिला कार्यालयों में श्रद्धांजलि और शहीद स्थल पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस ने प्रभात की मौत के लिए पुलिस पिटाई को जिम्मेदार ठहराया जबकि पुलिस ने बल प्रयोग से इनकार किया है।

    Hero Image
    कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों को जानकारी देते प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। जागरण

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस प्रदर्शन में शामिल होने आए कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मृत्यु के मामले को लेकर आंदोलन की तैयारी में है। प्रदेश कार्यालय में गुरुवार सुबह श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत प्रभात पांडेय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कांग्रेस शुक्रवार को सभी जिला कार्यालयों में श्रद्धांजलि सभा करने के बाद शाम को शहीद स्थल पर कैंडल मार्च निकालेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। पार्टी घटना को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गोरखपुर पहुंचने की भी योजना है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस पिटाई से प्रभात की मृत्यु होने का आरोप लगाया है। वहीं मनीष के चाचा ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभात बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में बेसुध पड़े मिले थे, जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस प्रदर्शन के दौरान किसी बल प्रयोग से इन्कार कर रही है।

    पार्टी सड़क पर उतरकर करेगी संघर्ष

    प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि पार्टी अपने दिवंगत कार्यकर्ता को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर संषर्घ करेगी। कहा कि गुरुवार को वह जब प्रभात पांडेय की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने घेरेबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। वह जब अंतिम संस्कार में जा रहे थे तब भाजपा के लोग नारेबाजी कर इंसानियत को शर्मसार कर रहे थे। वह इसकी निंदा करते हैं।

    क्या बोले अविनाश पांडेय? 

    पार्टी मुख्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार दिवंगत प्रभात पांडेय के परिवार के साथ खड़ा है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव व उप्र के सह प्रभारी सत्यनारायण पटेल, तौकीर आलम, वरिष्ठ नेता कृष्णा अल्लावारू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, विधायक वीरेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, विनीत कम्बोज, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल व अन्य नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner