विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती ने की अपील, भाजपा और कांग्रेस पर की तीखी टिप्पणी, कहा- लोगों की जेब में पैसे…

Published: Tue, 02 Jan 2024 12:53 AM (IST)

बसपा प्रमुख मायावती ने देशवासियों से इस वर्ष लोकसभा चुनाव में सर्वजन हितैषी सरकार बनाने की अपील की है। मायावती ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती ने की अपील, भाजपा और कांग्रेस पर की तीखी टिप्पणी।
लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती ने की अपील, भाजपा और कांग्रेस पर की तीखी टिप्पणी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने देशवासियों से इस वर्ष लोकसभा चुनाव में सर्वजन हितैषी सरकार बनाने की अपील की है। मायावती ने सरकार को भी रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करके सच्ची देशभक्ति का परिचय देने और राजधर्म का निर्वाह करने की नसीहत दी है। कहा है कि बाकी सभी सरकारी गारंटी संकीर्ण व छद्म राष्ट्रवाद की राजनीति ज्यादा साबित हो रहीं हैं।

बसपा प्रमुख ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए गए पोस्ट में देशवासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को भी उठाया है। उन्होंने कहा कि लोगों की जेब में खर्च के लिए पैसे न हों तो देश के विकास का ढिंढोरा कैसा व लोगों के किस काम का।

गारंटी स्कीमें समाधान कम और छलावा ज्यादा

सवाल उठाया कि बेरोजगारों की भारी फौज के साथ ‘विकसित भारत’ कैसे संभव है। कहा, भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारें हों या कांग्रेस सहित विपक्ष के गठबंधन की राज्य सरकारें, दोनों जबरदस्त महंगाई, विकराल रूप धारण करती गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन जैसी बुनियादी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहीं हैं। सिर्फ लोगों का ध्यान बंटाने के लिए अलग-अलग प्रकार की ‘गारंटी’ वितरण में लगी हैं। सारी गारंटी स्कीमें समाधान कम और छलावा ज्यादा लग रही हैं। 

गरीबों का विकास लगातार हो रहा बाधित

उन्होंने कहा कि इस चुनावी वर्ष में सरकारी वादों, घोषणाओं, दावों के शाही प्रचार से आम जनता के साथ और अधिक छल-छलावा बंद करके उनके अच्छे जीवन की दिशा में काम शुरू हो, ना कि कुछ मुट्ठी भर लोगों के अच्छे दिन के ही कार्य हों। 

मायावती ने कहा कि पहले कांग्रेस और अब भाजपा की लंबी चली जातिवादी, अहंकारी, गैर समावेशी सरकार के दुष्प्रभाव से गरीबों का विकास लगातार बाधित हो रहा है। इसलिए अब जनहित एवं जनकल्याण को पूर्णतः समर्पित बहुजन हित को सर्वजन हितैषी सरकार जरूरी है।

यह भी पढ़ें: मायावती की I.N.D.I.A अलायंस में होगी एंट्री! विपक्ष के सामने बसपा सांसद ने रख दी ये शर्त; फिर होगा विचार

यह भी पढ़ें: यूपी: शहीद पथ और किसान पथ के बाद… लखनऊ को मिला एक और हाईवे, 250 किमी होगी लंबाई, जुड़ेंगे 5 जिले 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।