विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मायावती की I.N.D.I.A अलायंस में होगी एंट्री! विपक्ष के सामने बसपा सांसद ने रख दी ये शर्त; फिर होगा विचार

Published: Wed, 27 Dec 2023 12:30 PM (IST)

UP Politics लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियों ने भाजपा को परास्त करने के लिए आइएनडीआए गठबंधन बनाया है लेकिन ...और पढ़ें

मायावती की I.N.D.I. अलायंस में होगी एंट्री! विपक्ष ने सामने बसपा सांसद ने रख दी ये शर्त; फिर होगा विचार
मायावती की I.N.D.I. अलायंस में होगी एंट्री! विपक्ष ने सामने बसपा सांसद ने रख दी ये शर्त; फिर होगा विचार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियों ने भाजपा को परास्त करने के लिए आइएनडीआए गठबंधन बनाया है लेकिन इस गठबंधन में अभी तक बसपा शामिल नहीं हुई है। बसपा के इस गठबंधन में शामिल होने को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि मायावती ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

वहीं बुधवार को बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने एक चैनल से बात करते हुए बताया की यदि मायावती को गठबंधन में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाए तो वह गठबंधन में शामिल होने का विचार कर सकती हैं। साथ ही उन्होंने गठबंधन पर जमकर हमला भी बोला।

बसपा सांसद बोले- मायावती से माफी मांगे कांग्रेस

बसपा सांसद ने कहा- "जब कांग्रेस के बड़े नेता बीजेपी की यूपी में 75 सीट मान रहे हैं फिर ये सिर्फ देख क्यों रहे हैं? राजस्थान में ये हमारे 6 विधायक तोड़कर ले गए, उत्तराखंड में 3 विधायक चुराकर ले गए, मध्य प्रदेश में 7 डाका डालकर ले गए उसकी इन्हें मायावती से माफी मांगनी चाहिए।"

साथ ही मलूक नागर ने कहा वास्तव में यदि गठबंधन को बीजेपी को हराना है तो मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने वोटों के गणित को समझाते हुए बीजेपी को हराने का फार्मूला भी बताया।

गठबंधन द्वारा मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार न घोषित करने के सवाल पर उन्होंने कहा- यह केवल मायावती है कि वह गठबंधन में जाएंगी या फिर नहीं।

मायावती पर क्या बोले जयंत चौधरी

बता दें हाल में रालोद के मुखिया जयंत चौधरी ने बसपा के सवाल पर कहा कि हम क्यों उसकी (बसपा) की चर्चा करेंगे, जब वह विपक्षी गठबंधन में आना नहीं चाहती। आइएनडीआइए की बैठक में मायावती पर कोई भी चर्चा नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव के इस करीबी नेता की बढ़ी मुश्किलें, दो मुकदमों में चार्जशीट दाखिल; पढ़ें क्या है पूरा मामला

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir: 70 एकड़ में बन रहा है राम मंदिर, ग्राउंड फ्लोर तैयार; चंपत राय ने दिखाया मंदिर का नक्शा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।