विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakumbh में श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वच्छ गंगाजल, अमृत स्नान के लिए आज से बंद होंगी कानपुर-उन्नाव की टेनरियां

Published: Fri, 10 Jan 2025 10:38 AM (IST)

महाकुंभ में श्रद्धालुओं को स्वच्छ गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए यूपी सरकार ने कानपुर व उन्नाव की टेनरियां शुक्रवार 10 ...और पढ़ें

Mahakumbh में श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वच्छ गंगाजल।
Mahakumbh में श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वच्छ गंगाजल।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ में 13 जनवरी को पहले अमृत स्नान पौष पूर्णिमा के लिए कानपुर व उन्नाव की टेनरियां शुक्रवार 10 जनवरी से बंद हो जाएंगी। चूंकि दूसरा अमृत स्नान अगले ही दिन मकर संक्रांति 14 जनवरी को है, इसलिए टेनरियां 10 से 14 तक लगातार यानी कुल पांच दिन बंद रहेंगी।

सरकार ने यह निर्णय महाकुंभ में श्रद्धालुओं को स्वच्छ गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए किया है। प्रयागराज महाकुंभ इस बार 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कुल छह अमृत स्नान पड़ेंगे। चूंकि कानपुर व उन्नाव से गंगाजी का जल प्रयागराज पहुंचने में तीन दिन का समय लगता है इसलिए सभी छह प्रमुख स्नान से तीन दिन पहले से कानपुर व उन्नाव की टेनरियां बंद रहेंगी।

गंदा पानी नहीं जाएगा प्रयागराज

इनके बंद होने से गंदा व रंगीन पानी गंगा में नहीं जा सकेगा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार से टेनरियां बंद करने का आदेश दे दिया है। बोर्ड के सदस्य सचिव संजीव कुमार ने बताया कि पौष पूर्णिमा के लिए 10 से 13 जनवरी तक टेनरियां बंद रहेंगी।

महाकुंभ से पहले इमारतों को लाइटों से सजाया गया।  

11 से 14 जनवरी तक टेनरियां बंद रहेंगी

इसके अलावा उन्‍होंने बताया क‍ि मकर संक्रांति स्नान के लिए 11 से 14 जनवरी तक टेनरियां बंद रहेंगी। मौनी अमावस्या स्नान के लिए टेनरी 26 से 29 तक बंद रहेंगी। वसंत पंचमी स्नान के लिए 31 जनवरी से तीन फरवरी, माघी पूर्णिमा स्नान के लिए नौ से 12 फरवरी व महाशिवरात्रि के अमृत स्नान के लिए 23 से 26 फरवरी तक टेनरियां बंद रहेंगी।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025 के लिए चलाई जाएंगी कई स्‍पेशल ट्रेनें, कानपुर से यात्र‍ियों को मिलेगी सहूलियत

महाकुंभ में साढ़े सात वर्ष की उपलब्धियां भी गिनाएगी सरकार

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान योगी सरकार ने डबल इंजन सरकार की साढ़े सात वर्ष की उपलब्धियों की ब्रांडिंग के लिए बड़ी तैयारियां की हैं। सरकार ने 40 पेज की एक बुकलेट तैयार की है जिसमें कानून व्यवस्था, अवस्थापना सुविधाएं, निवेश, किसानों का उत्थान, वंचितों को वरीयता के साथ ही विभिन्न विभागों की उपलब्धियां गिनाई गईं हैं। युवाओं, महिलाओं, अन्नदाता के अलावा शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी भी महाकुंभ के दौरान दी जाएगी।

सरकार ने जो बुकलेट तैयार की है उसकी टैगलाइन सुशासन, विकास व रोजगार दिया गया है। इसके कवर पेज पर गंगा जी का पूजन करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर दी गई है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था के तहत सरकार यह बता रही है कि कानून व्यवस्था की स्थिति और अधिक बेहतर बनाने के लिए अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस की नीति जारी है।

यह भी पढ़ें: कानपुर की 56 और टेनरियां खोलने की तैयारी, 28 को मिली संचालन की अनुमति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।