विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर की 56 और टेनरियां खोलने की तैयारी, 28 को मिली संचालन की अनुमति

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Wed, 07 Aug 2019 11:54 AM (IST)

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव आशीष तिवारी ने बताया कि 33 और टेनरियों की रिपोर्ट मिल गई है।

कानपुर की 56 और टेनरियां खोलने की तैयारी, 28 को मिली संचालन की अनुमति
कानपुर की 56 और टेनरियां खोलने की तैयारी, 28 को मिली संचालन की अनुमति

लखनऊ, जेएनएन। कानपुर की 56 और टेनरियां खोलने की तैयारी है। इनमें से 33 टेनरियों के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मिल गए। 23 और टेनरियों के प्रस्ताव बुधवार तक आ जाएंगे। वहीं, 28 टेनरियों के संचालन के औपचारिक आदेश जारी हो गए हैं।

कुंभ के दौरान गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए कानपुर व उन्नाव की टेनरियां बंद कर दी गईं थीं। इस दौरान गंगा में जीरो डिस्चार्ज वाली टेनरियां व उद्योगों को संचालन की अनुमति थी। अब 50 फीसद क्षमता पर टेनरियों के संचालन की इजाजत मिल रही है। मंगलवार को कानपुर की 28 टेनरियों के संचालन की इजाजत मिल गई। इसके अलावा 56 और टेनरियों का संचालन शुरू करने की तैयारी है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव आशीष तिवारी ने बताया कि 33 और टेनरियों की रिपोर्ट मिल गई है। इनके यहां जांच पूरी हो गई है। 23 और टेनरियों की रिपोर्ट तैयार हो रही है। एक-दो दिनों में इन टेनरियों को भी 50 फीसद क्षमता पर संचालन की अनुमति मिल जाएगी।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।