Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madurai Incident : तो ट्रैवेल एजेंसी संचालक हरीश भसीन ही ले गए थे सिलेंडर; इस एक गलती से गई यात्रियों की जान!

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 07:02 PM (IST)

    हादसे में घायल लखनऊ के आलमबाग चंदर नगर के व्यवसायी संजय बक्शी ने बताया कि कोच यार्ड में खड़ा किया गया था। इस बीच कोई गैस के छोटे सिलेंडर में चाय बना रहा था। सिलेंडर लीकेज था इसका उसने ध्यान नहीं दिया। माचिस जलाते ही एकाएक आग का गोला निकला और सीट पर पड़ी चादर चपेट में आकर जलने लगी थी। देखते-देखते आग बढ़ गई।

    Hero Image
    Madurai Train Accident : तो ट्रैवेल एजेंसी संचालक हरीश भसीन ही ले गए थे सिलेंडर मदुरै पैकेज

    जागरण टीम, लखनऊ : मदुरै में तीर्थ यात्रियों की बोगी में आग लगने से नौ लोगों की मृत्यु की दर्दनाक घटना में एक नया तथ्य सामने आया है। तीर्थ यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए चाय आदि बनाने को ट्रैवेल्स संचालक हरीश भसीन सिलिंडर व खाने का सामान भी ले जाते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वर्ष भी वह 17 अगस्त को वह रामेश्वरम यात्रा के लिए यात्रियों को लेकर गए थे। कोच में ही सारी व्यवस्था थी। सिलेंडर पर सुबह काफी बनवाने के दौरान हादसा हो गया। चर्चा है कि अंकुल कश्यप, दीपक कश्यप, शुभम कश्यप आदि को वह चाय, नाश्ता व भोजन बनाने के लिए ले गए थे। छोटे सिलिंडर से हादसे की बात आई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि एक से अधिक सिलेंडर वह ले जाते होंगे।

    लीकेज से फैली आग

    हादसे में घायल लखनऊ के आलमबाग चंदर नगर के व्यवसायी संजय बक्शी ने बताया कि कोच यार्ड में खड़ा किया गया था। इस बीच कोई गैस के छोटे सिलेंडर में चाय बना रहा था। सिलेंडर लीकेज था इसका उसने ध्यान नहीं दिया। माचिस जलाते ही एकाएक आग का गोला निकला और सीट पर पड़ी चादर चपेट में आकर जलने लगी थी। देखते-देखते आग बढ़ गई।

    वह पत्नी रेनू के साथ भागे। पूरे कोच में चीख-पुकार शुरू हो गई। मोबाइल भी सीट पर छूट गया था। कोच में धुआं भरने लगा। लोग गिरते-पड़ते दरवाजे के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। गेट के पास ज्योति खड़ी थीं। ज्योति ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था और खुल नहीं रहा था।

    उधर, पूरे कोच में धुआं भर रहा था। लोग खांस रहे थे। कोई मुंह में दुपट्टा तो कोई रुमाल बांध रहा था। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस बीच पास पड़े एक लोहे की राड पर नजर पड़ी। लोहे के राड से ताबड़तोड़ प्रहार कर दरवाजे का लाक तोड़ा गया। कुछ लोग निकलने के दौरान गेट से बाहर गिर कर चोटिल हो गए। किसी तरह निकलकर जान बचाई।

    रोहित के ‘एक्स मैसेज’ पर गौर करता रेलवे तो न जाती नौ यात्रियों की जान

    दुर्गेश शुक्ल, सीतापुर। मदुरै हादसे में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। निजी पार्टी कोच में गैस सिलेंडर होने की जानकारी के बावजूद रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की और इतना बड़ा हादसा हो गया। आगा कालोनी के रोहित वर्मा ने एक जनवरी को रेलवे विभाग को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सचेत किया था।

    उन्होंने एक्स प्लेटफार्म (तब ट्वीटर) पर मैसेज कर बकायदा ट्रेन की संख्या लिखने के साथ पूरी जानकारी रेलवे विभाग को दी थी, जिसमें बताया गया था कि ट्रैवल एजेंसी यात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर साथ लेकर जाती है। इस पर विभाग की ओर से प्रतिक्रिया भी आई, लेकिन वह सिर्फ मैसेज तक ही सीमित रह गई। रेलवे को मैसेज किए आठ माह बीत गए, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया।

    रोहित वर्मा ने बताया कि दिसंबर में चाचा सुरेंद्र प्रताप सिंह रामेश्वरम यात्रा के लिए भसीन टूर ट्रवैल्स के माध्यम से ट्रेन से गए थे। उस वक्त भी ट्रेन की बोगी में गैस सिलेंडर का प्रयोग किया गया। चाचा जब वापस आए तो उन्होंने जानकारी दी, जिसके बाद रेलवे विभाग को सचेत करते हुए जानकारी के लिए एक्स प्लेटफार्म पर रेलवे विभाग के जिम्मेदारों को टैग करके मैसेज किया था।

    मदुरै ट्रेन हादसे की घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। उच्चस्तरीय समीक्षा हो रही है। घटना में जिसकी भी संलिप्तता मिलेगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

    महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल