मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने बिजली बिल बकाएदारों को दी राहत, इस तारीख से OTS योजना शुरू... उपभोक्ता उठाएं लाभ
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में बिजली बिल बकाएदारों की संख्या 66 लाख से अधिक हो गई है। समय पर बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कारण बिजली विभ ...और पढ़ें

अंशू दीक्षित, लखनऊ। बिजली का प्रयोग करने वाले उपभोक्ता बिल देने में कोताही कर रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि बकाएदारों का ग्राफ मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में 66 लाख से अधिक पहुंच गया है।मध्यांचल के 19 जिलों में करीब 95 लाख उपभोक्ता हैं, इनमें 70 फीसद उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं करते, इसलिए यह संख्या बकाएदारों में है।
लखनऊ में 10 लाख उपभोक्ता हैं, इनमें साढ़े तीन लाख से अधिक बकाएदार हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 1.56 लाख उपभोक्ताओं पर 137 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, सभी जिलों का राजस्व अगर आ जाए तो यह आंकड़ा 9,235 करोड़ रुपये का है। इससे बिजली विभाग का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर किया जा सकता है और आगामी गर्मी को लेकर उपभोक्ता जो बिजली संकट का सामना करते हैं, उससे काफी हद तक निजात मिल सकती है लेकिन राजस्व की कमी बिजली व्यवस्था को बेहतर नहीं कर पा रही है।
15 दिसंबर से एकमुश्त योजना शुरू हो रही
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड 15 दिसंबर से एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना शुरू कर रहा है। योजना के अंतर्गत मध्यांचल के 19 जिलों में एलएमवी वन (घरेलू उपभोक्ता) 63,92,184 बकाएदार, एलएमवी टू (वाणिज्यक उपभोक्ता) 2,49,884 बकाएदार, एलएमवी 4बी (निजी संस्था) 3,316 और एलएमवी 6 (छोटे उद्योग) 8,070 उपभोक्ता बकाएदार हैं।

तीन चरणों में बकाया बिल वसूला जाएगा
अगर यह ओटीएस का लाभ लेते हैं ताे बिजली विभाग के पास सिर्फ मध्यांचल से तीन हजार करोड़ रुपये ही आएगा, क्योंकि योजना के अंतर्गत लेट पेमेंट सरचार्ज के रूप में छह हजार करोड़ की छूट देनी होगी। विभाग ने सभी अवर अभियंताओं से लेकर मुख्य अभियंता को अपना बकाया का एक एक पैसा वसूलने के लिए अभी से तैयारी करने के लिए निर्देश दिए हैं, क्योंकि ओटीएस चार चरणों में शुरू की जा रही है और हर चरण में छूट का लाभ अलग अलग है। इसमें प्रथम चरण 15 से 31 दिसंबर 2024, द्वितीय चरण एक से 15 जनवरी 2025 और तीसरा चरण 16 से 31 जनवरी 2025 तक होगा।
इसे भी पढ़ें- UPPCL: पावर कॉर्पोरेशन को मिला बिजली के निजीकरण पर निर्णय लेने का अधिकार, कैबिनेट से मंजूरी का रास्ता भी साफ
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक वाणिज्य योगेश कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना का प्रचार प्रसार हर बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में किया जा रहा है। अभी से इसकी तैयारी तेज हो गई है। अभियंताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वह उपभोक्ताओं से संपर्क करके बताए जिन पर बकाया है और उनका पंजीकरण कराकर ओटीएस का लाभ दिलाए।
जिलों में बकाएदार-
| जिला | बकाएदार उपभोक्ता |
| सीतापुर | 4.47 लाख |
| हरदोई | 4.48 लाख |
| लखीमपुर | 2.49 लाख |
| गोला | 2.17 लाख |
| रायबरेली | 3.85 लाख |
| उन्नाव | 3.90 लाख |
| अकबरपुर | 3.62 लाख |
| अयोध्या | 3.07 लाख |
| सुलतानपुर | 3.24 लाख |
| बहराइच | 3.85 लाख |
| बलरामपुर | 3.66 लाख |
| गोंडा | 4.01 लाख |
| बरेली | 5.16 लाख |
| बदायूं | 3.23 लाख |
| पीलीभीत | 2.53 लाख |
| शाहजहांपुर | 3.13 |
इसे भी पढ़ें- UP News: लखनऊ के हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।