Lucknow News: सिगरेट पीने से रोका तो युवती ने वन विभाग कर्मी का काटा कान, शोर मचाने पर हुए आरोपित फरार
कुकरैल पिकनिक स्पाट पर युवती के साथ सिगरेट पी रहे युवक को वन विभाग कर्मी ने मना किया। इस पर युवक ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। युवती ने कर्मचारी का कान काट लिया। पीड़ित ने बताया कि सिगरेट से आग लगने की आशंका के चलते दोनों को मना किया था। इंस्पेक्टर गुडंबा नितीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जासं, लखनऊ। कुकरैल पिकनिक स्पाट पर युवती के साथ सिगरेट पी रहे युवक को वन विभाग कर्मी ने मना किया। इस पर युवक ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। युवती ने कर्मचारी का कान काट लिया। पीड़ित ने बताया कि सिगरेट से आग लगने की आशंका के चलते दोनों को मना किया था।
इंस्पेक्टर गुडंबा नितीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कार की टक्कर से महिला की मौत
लखनऊ। माल के गांव भानपुर में रविवार दोपहर कार ने महिला श्यामा (53) को टक्कर मार दी। परिवारीजन ने महिला को ट्रामा में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के बेटे की तहरीर पर अज्ञात आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शाहमऊ गांव निवासी सत्य प्रकाश उर्फ सत्ती की पत्नी श्यामा दोपहर करीब डेढ़ बजे बगीचे से लकड़ी लेकर घर आ रहीं थी। इसी दौरान भानपुर में कार ने श्यामा को टक्कर मार दी। मृतका के परिवार में पति सत्य प्रकाश, दो बेटे संजय व अनिल हैं। दोनों शादीशुदा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।