Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पहले गलत बिल बनाते हैं, फिर पैसा वसूलते हैं', सपा ने विधानसभा में उठाया Bijli Bill में गड़बड़ी का मुद्दा

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 07:18 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने बिजली बिलों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। सपा विधायकों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग में भ्रष्ट ...और पढ़ें

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा विधायक फहीम इरफान का बिजली की समस्या पर संबोधन। वीडियो ग्रैब

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को विधानसभा में बिजली के बिल में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। सपा सदस्य राजेन्द्र प्रसाद चौधरी व फहीम इरफान ने कहा कि विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। पहले गलत बिल बनाते हैं फिर सही करने के नाम पर पैसा वसूलते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जहां से भी शिकायत मिलती है तत्काल कार्रवाई की जाती है। बड़ा अधिकारी हो या छोटा जो भी गड़बड़ी करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि गड़बड़ी करने वाले 3400 कर्मचारियों को अब तक बर्खास्त किया जा चुका है। 28 कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जा चुकी है।

    विधानसभा में सपा ने कार्य स्थगन प्रस्ताव के रूप में बिजली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कुछ उदाहरण भी दिए। कहा हालात बद से बदतर हो गए हैं। जो सुविधा शुल्क दे देते हैं उन्हें आसानी से कनेक्शन मिल जाती है जो नहीं देते हैं वे कनेक्शन के लिए भटकते रहते हैं।

    उन्हें बिजली का कनेक्शन नहीं मिलता है। मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जिस उपभोक्ता के बिल में गड़बड़ी की बात उठाई गई है उसके बिल को दुरुस्त करा दिया गया है। यह लिपिकीय त्रुटि थी।

    हमने महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया: ऊर्जा मंत्री

    उन्होंने बताया कि सपा की सरकार में 12 से 14 हजार मेगावाट बिजली की कुल आपूर्ति होती थी जबकि हमारी सरकार में पिछली गर्मियों में 30,618 मेगावाट की अधिकतम आपूर्ति की गई। बिजली आपूर्ति में हमने महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है।

    उन्होंने माना कि बिजली के बिलों में गड़बड़ी एक प्रतिशत से भी कम है। इसे भी हम लगातार कम कर रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिले इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सपा सदस्यों के सुझाव को मानते हुए कहा कि अब छापा मारने वाली विजिलेंस टीम में महिलाएं भी रखी जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर भी भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं वह भी सही नहीं है।

    ये भी पढ़ें - 

    अफसोस! DM के मुंह से निकला ये शब्द, CDO के साथ मारा छापा तो नजारा देख हुआ माथा गर्म; रोक दी कर्मियों की सैलरी

    'जनता को नागर‍िक नहीं, ग्राहक समझती है BJP सरकार', पीएम मोदी-सीएम योगी पर क्‍यों भड़के अख‍िलेश यादव?