यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कांग्रेस के नेता प्रदीप माथुर ने कहा- रीता के परिवार के डीएनए में कमी
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि बहुगुणा परिवार के डीएनए में गड़बड़ी है। इनके पिता हेमवती ...और पढ़ें

लखनऊ (वेब डेस्क)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी के आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बौखलाहट बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद के साथ पार्टी के विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इनमें प्रदीप माथुर तो रीता बहुगुणा के खिलाफ बोलने में हद लांघ गए और उनके डीएनए तक को चुनौती दी।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि बहुगुणा परिवार के डीएनए में गड़बड़ी है।
यह भी पढ़ें- रीता बहुगुणा जोशी ने भी छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल
इनके पिता स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के साथ भाई विजय बहुगुणा ने कांग्रेस को धोखा दिया था। माथुर ने कहा कि भाजपा ने रीता बहुगुणा को पार्टी में तो शामिल कर लिया है, लेकिन भाजपा खुद पछताएगी कि उसने एक 'गद्दार नेता' को शामिल किया।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के घटिया बयान कारण छोड़ी कांग्रेस : रीता बहुगुणा
उन्होंने कहा कि मुझे पहले से पता था रीता बहुगुणा एक फितरती महिला है, वह पार्टी को छोड़ देगी। उन्होंने कहा कि बहुगुणा परिवार गद्दार हैं। कांग्रेस ने बहुगुणा परिवार को बहुत कुछ दिया था जबकि पार्टी को इस परिवार से कुछ भी नहीं मिला।
देखे तस्वीरें- रीता बहुगुणा जोशी ने भी छोड़ी कांग्रेस भाजपा में शामिल
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि रीता जी के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, अलबत्ता उनको ही पछताना पड़ेगा जब कांग्रेस उत्तर प्रदेश में करिश्माई प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में भाजपा में शामिल होने वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा जस्टिस थे, उनका पुराना शिजरा मैं तो नहीं बताऊंगा।
यह भी पढ़ें- रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, खतरनाक होंगे उत्तर प्रदेश के चुनाव
उन्होंने कहा कि रीता का राहुल गांधी पर आरोप लगाना गलत है। राहुल गांधी की संवेदना को किसी ने नहीं समझा है। शहीद व पत्नी का अपमान नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी के सिवा शहीद बब्लू सिंह की पत्नी का दर्द किसी ने नहीं समझा।
यह भी पढ़ें- कांग्रेसी नेता हो रहे हैं मोदी के मुरीद
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि रीता बहुगुणा के जाने से पार्टी में कोई फर्क नहीं है। उनके भाई विजय बहुगुणा के जाने से भी उत्तराखंड में कोई फर्क नहीं है। गुलाम नबी ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ बोलना केवल एक बहाना है। उन्होंने कहा कि रीता बहुत दिनों से सेफ सीट खोज रही थीं। मैं तो इतना जानता हूं कि अवसरवादी नेता किसी के नहीं होते।
यह भी पढ़ें- यादव परिवार का झगड़ा निपटाने में जुटे अहमद बुखारी, अखिलेश-मुलायम से की मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रीता जोशी बहुगुणा के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने पर कहा कि यह सब प्रवासी पंछी हैं, आते हैं, फसल बर्बाद करते हैं और उड़ जाते हैं। कांग्रेस ने उन्हें एक बड़े राज्य का अध्यक्ष बनाया और उन्होंने कांग्रेस से विश्वासघात किया। उनके भाई को मुख्यमंत्री बनाया, इसके बाद भी वह पार्टी को छोड़कर चले गए।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार जुटी है धन की उगाही में : रीता बहुगुणा जोशी
उधर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर ने कानपुर में कहा कि जो भी अच्छे लोग आएंगे पार्टी उनका स्वागत करेगी। भाजपा भी जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को टिकट देगी। भाजपा की लोकप्रियता से प्रभावित होकर रीता बहुगुणा जोशी पार्टी से जुड़ीं हैं। उनका स्वागत है।
