यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राहुल गांधी के घटिया बयान के कारण छोड़ी कांग्रेस : रीता बहुगुणा
राहुल गांधी ने खून की दलाली जैसा घटिया शब्द प्रयोग कर अपनी मानसिकता को जाहिर कर दिया। खूनी की दलाली ...और पढ़ें

लखनऊ (वेब डेस्क)। लंबे समय तक कांग्रेस का झंडा थामने वाली रीता बहुगुणा जोशी का आज पार्टी से मोहभंग हो गया। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कांग्रेस से मोहभंग होने का आरोप कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जड़ा।
रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा कार्यालय दिल्ली में कहा कि देश में पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक में रूप में एक ऐसा काम हुआ, जिसका कायल विश्व हो गया। इसके बाद भी राहुल गांधी ने एक ऐसा बयान दिया कि मेरा पार्टी से मोहभंग हो गया।
रीता बहुगुणा जोशी ने भी छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के उस घटिया बयान के बाद से पार्टी में मन नहीं लग रहा था। भारतीय सेना के जवानों की सफल सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस ने छोटे दलों के साथ मिलकर नीचे दर्जे की राजनीति की है। राहुल गांधी ने खून की दलाली जैसा घटिया शब्द प्रयोग कर अपनी मानसिकता को जाहिर कर दिया।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस के नेता प्रदीप माथुर ने कहा- रीता के परिवार के डीएनए में कमी
उन्होंने कहा कि देश की चुनी गई सरकार पर खूनी की दलाली का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्र के विरोधी तत्वों को मौका दिया है। उनके शब्दों ने पार्टी छोडऩे के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें- रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, खतरनाक होंगे उत्तर प्रदेश के चुनाव
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अब तो दुनिया में भारत की साख गिराई है। राहुल गांधी ने अनुचित बयान दिया उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक तो सेना केसाथ सरकार के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। राहुल गांधी के खून की दलाली के बयान से दर्द हुआ है। उन्होंने कहा कि बहुत सोच-समझकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ अच्छा काम किया है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेसी नेता हो रहे हैं मोदी के मुरीद
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि यह फैसला बहुत सोचकर लिया है। मैंने राष्ट्र तथा प्रदेश के हित में कांग्रेस छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में विचारों की अभिव्यक्ति का अधिकार नहीं है। अब तो प्रशांत किशोर (पीके) बताते हैं क्या बोलना है, कब और कितना बोलना है।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार जुटी है धन की उगाही में : रीता बहुगुणा जोशी
अब तो हमको प्रशांत किशोर उठने तथा बैठने तक के लिए बताते थे। यह तो हद है कि प्रशांत किशोर हम लोगों को राजनीति सिखा रहे थे। उन्होंने बताया कि मैं तो मात्र दस महीने के लिए समाजवादी पार्टी में भी गई थी।
