यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, रीता बहुगुणा जोशी भाजपा में शामिल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी जमीन मजबूत करने में लगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता रीता ...और पढ़ें

लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कद्दावर नेता रीता बहुगुणा जोशी का भी पार्टी से मोहभंग हो गया है। रीता बहुगुणा जोशी ने भाई विजय बहुगुणा के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी जमीन मजबूत करने में लगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उनको भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी में शामिल कराया। रीता बहुगुणा आज अमित शाह के मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गई। रीता बहुगुणा के बेटे मयंक ने भी बीजेपी ज्वाइन की।
पढ़ें- राहुल गांधी के घटिया बयान कारण छोड़ी कांग्रेस : रीता बहुगुणा
रीता बहुगुणा जोशी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुत्री रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ में कैंट क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं।
पढ़ें- रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, खतरनाक होंगे उत्तर प्रदेश के चुनाव
रीता बहुगुणा जोशी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।उत्तर प्रदेश में लंबे समय से कांग्रेस के लिए जमीन पर संघर्ष करने वाली रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की भी अध्यक्ष भी रही थीं।
पढ़ें- कांग्रेस के नेता प्रदीप माथुर ने कहा- रीता के परिवार के डीएनए में कमी
वह समाजवादी पार्टी से इलाहाबाद से लोकसभा का चुनाव लडऩे के साथ ही इलाहाबाद की मेयर भी रही चुकी हैं।इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इतिहास की प्रोफेसर रह चुकीं रीता बहुगुणा जोशी के आने से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी।
देखे तस्वीरें- रीता बहुगुणा जोशी ने भी छोड़ी कांग्रेस भाजपा में शामिल
फैसला आसान नहीं था
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मैंने आज ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दिया है और बीजेपी की सदस्य बनी। ये फैसला आसान नहीं था। सर्जिकल स्ट्राइक पर 'खून की दलाली' के बयान पर दुखी हूँ। बसपा और सपा ने उत्तर प्रदेश को लूट लिया है।
तस्वीरों में देखें-रीता बहुगुणा के बदलते राजनीति चेहरे
हर तरह का माफिया वहां सक्रिय है ,भू-माफिया, खनिज माफिया और शराब माफिया उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि सोनिया गाँधी हमारी बातें सुनती थी, लेकिन राहुल गाँधी के नेतृत्व में ये भी नहीं हो पा रहा है , जनता को राहुल का नेतृत्व स्वीकार नहीं है।मैने कांग्रेस विधायक के पद से त्यागपत्र दे दिया है।
