Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तबादलों के साथ पुलिस में नई व्यवस्था, अब जोन में एडीजी और बड़े रेंज में आइजी

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sat, 13 May 2017 12:51 AM (IST)

    भाजपा ने कार्य संस्कृति में बदलाव शुरू करते हुए आज 39 आइपीएस अफसरों के तबादलों से सरकार पुलिस महकमे में नई व्यवस्था शुरू की है।

    तबादलों के साथ पुलिस में नई व्यवस्था, अब जोन में एडीजी और बड़े रेंज में आइजी

    लखनऊ (जेएनएन)। परिवर्तन का संकल्प लेकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने कार्य संस्कृति में बदलाव शुरू कर दिया है। शुक्रवार को 39 आइपीएस अफसरों के तबादलों से सरकार ने पुलिस महकमे में नई व्यवस्था शुरू की है। अब जोन में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और बड़े रेंज में पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) की तैनाती की गई है। योगी सरकार के इस पहले बदलाव में वाराणसी, मेरठ, आगरा, बरेली और लखनऊ जोन में एडीजी तथा आगरा, बरेली, लखनऊ, कानपुर और फैजाबाद में आइजी रेंज तथा बस्ती, सहारनपुर और वाराणसी रेंज में डीआइजी रेंज तैनात किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: मेशा हारने वाली मायावती केवल मेरे दम पर चुनाव जीत सकीः नसीमुद्दीन

    यूं तो रेंज में आइजी की तैनाती डीआइजी स्तर के अफसरों की कमी की वजह से की गई है लेकिन, इस नए बदलाव ने बसपा हुकूमत की याद ताजा की है। जब बड़े जिलों में डीआइजी और रेंज में आइजी की तैनाती की गई थी। 2012 में सपा सरकार ने इसे बदल पुरानी व्यवस्था ही बहाल की थी। पुलिस में बदलाव के लिए कई प्रयोग हुए और बदलती सरकारों ने अपने अपने ढंग से उन फैसलों में हेरफेर किया। 

    यह भी पढ़ें: तीन तलाक मौलिक अधिकारों का हनन, महिलाओं का अनादर करने वाले अनसिविलाइज्ड

    बसपा हुकूमत में सर्वाधिक बदलाव 

    एक दशक में सरकारों के फैसलों का इतिहास देखें तो सबसे ज्यादा बदलाव 2007 से 2012 के बीच बसपा सरकार में हुए। तीन फरवरी 2009 को उत्तर प्रदेश पुलिस के लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, आगरा, कानपुर तथा वाराणसी जोन को समाप्त कर दिया गया। इसी दिन  लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी एवं मुरादाबाद परिक्षेत्रों में उप पुलिस महानिरीक्षकों की जगह पुलिस महानिरीक्षक तैनात कर उन्हें परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक  का पदनाम दिया गया। खास बात यह हुई कि लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी एवं मुरादाबाद जिलों में एसएसपी की जगह डीआइजी की तैनाती की गयी। इस फैसले के पीछे तर्क दिया गया कि वरिष्ठ अधिकारी अपराध नियंत्रण में ज्यादा सक्षम होंगे लेकिन, सच यह कि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने ही जिलों में जमे रहने के लिए यह नया तरीका ढूंढा था। मायावती सरकार ने ही उत्तर प्रदेश को पश्चिम और पूर्वी भाग में बांटकर दो एडीजी कानून-व्यवस्था बनाये। पूर्वी जोन का प्रभार बृजलाल को तथा पश्चिम का प्रभार एके जैन को सौंपा गया। 31 दिसंबर 2009 को अचानक दोनों जोन एक कर दिए गये और फिर एक ही एडीजी कानून-व्यवस्था को कमान सौंपी गयी।  21 फरवरी 2011 को सरकार ने सहारनपुर तथा मेरठ रेंज को मिलाकर एनसीआर नामक एक नया जोन बनाया। इस जोन की कमान एडीजी स्तर के अधिकारी को सौंपी गयी। 

    यह भी पढ़ें: योगी सरकार के अवैध बूचड़खाने बंद करने के फैसले को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

    अखिलेश ने बहाल की पुरानी व्यवस्था

    मार्च 2012 में बहुमत में अखिलेश यादव की सरकार बनने के बाद पहली बार जो बड़ा फैसला हुआ, वह पुलिस में जोन व्यवस्था की बहाली थी। 21 मार्च 2012 को उन्होंने यूपी पुलिस में जोन, रेंज और जिले की पुलिसिया व्यवस्था पूर्ववत कर दी। इससे यह संदेश जरूर गया कि सरकारें अपने हिसाब से फैसले कर रही हैं। उन्होंने जिलों में एसपी-एसएसपी, रेंज में डीआइजी और जोन में आइजी स्तर के अफसर तैनात किए थे। 

    यह भी पढ़ें: केजीएमयू में किडनी चोरी के आरोपों की जाच करेगी चार सदस्यीय समिति 

    नाम - वर्तमान - नवीन तैनाती 

    • 1. एसबी शिरोडकर - आइजी पीएसी, मुख्यालय - आइजी स्थापना, उप्र, लखनऊ।
    • 2. एन पद्मजा चौहान - आइजी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उप्र - आइजी कार्मिक, लखनऊ। 
    • 3. संजय सिंघल - स्थानांतरणाधीन, आइजी पीएसी, सचिव गृह- निरस्त, डीजीपी के सहायक बने रहेंगे। 
    • 4. सुजीत पाण्डेय - आइजी आगरा जोन - आइजी, प्रशासन। 
    • 5. अमिताभ यश - आइजी रेलवे, लखनऊ - आइजी एसटीएफ, उप्र। 
    • 6. रामकुमार - आइजी, एसटीएफ - आइजी मेरठ रेंज। 
    • 7. विनोद कुमार सिंह - प्रतीक्षारत - आइजी, रेलवे, लखनऊ। 
    • 8. विश्वजीत महापात्रा - एडीजी, प्रशिक्षण - एडीजी, वाराणसी जोन। 
    • 9. आनन्द कुमार - एडीजी, पुलिस अकादमी, मुरादाबाद - एडीजी मेरठ, जोन। 
    • 10. अजय आनन्द - एडीजी/आइजी मेरठ जोन - एडीजी आगरा जोन। 
    • 11. बृजराज मीणा - एडीजी पीटीसी मुरादाबाद - एडीजी बरेली जोन। 
    • 12. अभय कुमार प्रसाद - एडीजी, अपराध - एडीजी, लखनऊ जोन। 
    • 13. बीके मौर्य - एडीजी प्रशिक्षण - एडीजी रेलवे। 
    • 14. आरके विश्वकर्मा - एडीजी एसआइटी - एडीजी, पीएसी। 
    • 15. डीएल रत्नम - एडीजी, होमगार्ड - एडीजी, प्रशिक्षण। 
    • 16. यशवीर सिंह - एडीजी फायर सर्विस - एडीजी, होमगार्ड। 
    • 17. चंद्रप्रकाश प्रथम - एडीजी विशेष जांच - एडीजी, अपराध। 
    • 18. जीएल मीणा - एडीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार - एडीजी विशेष जांच। 
    • 19. पीके मिश्र - आइजी, पुलिस मुख्यालय - महानिरीक्षक कारागार प्रशासन व सुधार। 
    • 20. एलबी एंटनी देव कुमार - आइजी रेलवे इलाहाबाद - साथ में पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार। 
    • 21. महेश कुमार मिश्र - डीआइजी आगरा रेंज - डीआइजी, पीटीएस, मेरठ। 
    • 22. मुथा अशोक जैन - आइजी सुरक्षा - आइजी, आगरा रेंज। 
    • 23. एसके भगत - आइजी, पीएसी मुख्यालय - आइजी, बरेली, परिक्षेत्र। 
    • 24. जयनारायण सिंह - आइजी फूड सेल - आइजी लखनऊ रेंज। 
    • 25. आलोक सिंह - आइजी, पीएसी पूर्वी जोन - आइजी, कानपुर रेंज। 
    • 26. राजेश कुमार श्रीवास्तव - आइजी अभिसूचना मुख्यालय - आइजी फैजाबाद रेंज। 
    • 27. राकेश चंद्र साहू - डीआइजी फैजाबाद रेंज - डीआइजी, बस्ती रेंज। 
    • 28. प्रवीण कुमार - डीआइजी लखनऊ रेंज - डीआइजी पीएसी। 
    • 29. केएस इमैनुअल - डीआइजी मेरठ, रेंज - डीआइजी, सहारनपुर रेंज। 
    • 30. जवाहर - डीआइजी, यातायात - डीआइजी, वाराणसी, रेंज। 
    • 31. भगवान स्वरूप श्रीवास्तव - आइजी, अपराध - सचिव गृह, उप्र शासन। 
    • 32. विजय प्रकाश - आइजी, बरेली जोन - आइजी, पीएसी मुख्यालय। 
    • 33. 33. ए. सतीश गणेश - आइजी, लखनऊ जोन - आइजी, पीएसी मध्य जोन।
    • 34.  वितुल कुमार - आइजी, स्थापना - आइजी, पीएसी मुख्यालय। 
    • 35. आशुतोष कुमार - डीआइजी बरेली रेंज - डीआइजी, एसीओ, लखनऊ। 
    • 36. लक्ष्मी नारायण - डीआइजी, बस्ती रेंज - डीआइजी, अभिसूचना मुख्यालय। 
    • 37. विजय भूषण - डीआइजी, वाराणसी, परिक्षेत्र - डीआइजी, सुरक्षा। 
    • 38. राजेश मोदक डी राव - डीआइजी, कानपुर रेंज - डीआइजी, यातायात, लखनऊ। 
    • 39. डॉ. एन रविन्दर - आइजी, वाराणसी जोन - आइजी फायर सर्विस। 

    comedy show banner
    comedy show banner