Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: एक सितंबर से शुरू हो रहा है भाजपा का सदस्यता अभियान, 31 अगस्‍त को होगी बूथ स्तरीय कार्यशाला

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 02:41 PM (IST)

    भाजपा का सदस्यता अभियान एक सितंबर से शुरू होने जा रहा है। पार्टी ने इस बार प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने हैं। इस वर्ष भाजपा का सदस्यता दो चरणों में चलेगा। पहला चरण एक सितंबर से 25 सितंबर के बीच आयोजित होगा।दूसरा चरण एक से 15 अक्टूबर तक चलेगा।

    Hero Image
    पीएम मोदी करेंगे भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यशाला 31 अगस्त को होगी। यह कार्यशाला प्रदेश के सभी 1.62 लाख पोलिंग बूथ में एक साथ होगी। प्रदेश, जिला व मंडल स्तरीय कार्यशाला के बाद अब पार्टी का पूरा फोकस बूथ स्तर की कार्यशाला पर है। पार्टी इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। इस कार्यशाला में सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। इसी रणनीति के अनुसार भाजपा के नेता व कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सदस्य बनाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा का सदस्यता अभियान एक सितंबर से शुरू होने जा रहा है। पार्टी ने इस बार प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने हैं। इस वर्ष भाजपा का सदस्यता दो चरणों में चलेगा।

    पहला चरण एक सितंबर से 25 सितंबर के बीच आयोजित होगा। दूसरा चरण एक अक्टूबर 15 अक्टूबर तक चलेगा। इन दोनों चरणों में चार प्रकार से सदस्य बनाए जाएंगे। पहला मिस काल से, दूसरा फार्म भरकर, तीसरा सरल एप व चौथा क्यूआर कोड के माध्यम से सदस्यता होगी।

    पीएम मोदी करेंगे अभि‍यान की शुरुआत  

    सदस्यता अभियान की शुरुआत एक सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुट जाएंगे। इस दौरान भाजपा के नेता व कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क करेंगे। पार्टी की विचारधारा व डबल इंजन की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी भी जनता को देंगे।

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री का राेल अदा न करें मुख्यमंत्री… ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज

    यह भी पढ़ें: मायावती एक बार फिर चुनी गईं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया फैसला