विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'व्यवस्था के दावे और सच्चाई में फर्क...', अखिलेश बोले- महाकुंभ में भोजन-पानी, सिर पर साये के लिए तरस रहे तीर्थयात्री

Published: Tue, 14 Jan 2025 09:28 PM (IST)

प्रयागराज कुंभ मेले में अव्यवस्था को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर से सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

महाकुंभ में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने योगी सरकार पर हमला बोला। (तस्वीर जागरण)
महाकुंभ में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने योगी सरकार पर हमला बोला। (तस्वीर जागरण)

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियों को लेकर सरकार ने तमाम दावे किए थे, लेकिन वहां पर सच्चाई कुछ और ही बयान कर रही है।

परेशान श्रद्धालु अपनी शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। तीर्थयात्री पीने के पानी, भोजन और सिर पर आसरा पाने के लिए तरस रहे हैं। बुजुर्ग श्रद्धालु कई किलोमीटर तक पैदल चलने पर मजबूर हैं। आम श्रद्धालुओं को सर्दी के मौसम से बचाने के लिए सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला

सपा मुखिया ने यह भी कहा कि आस्था के कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से ज्यादा से ज्यादा आर्थिक लाभ प्राप्त होने के दावे किए जा रहे हैं। कुंभ स्नान, दान और पुण्य के लिए जाना जाता है, लेकिन सरकार गरीब नाविकों की नाव पर पाबंदी लगाकर उनकी रोजी-रोटी छीनने पर उतारू हो गई। जिनका जीवन नाव चलाकर चल रहा है, उन्हीं की नावें किनारे कर दी गई हैं।

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है- अखिलेश

उन्होंने एक बार फिर कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सपना दिखाया था कि वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को जापान के क्योटो शहर जैसा बना देंगे। वाराणसी स्मार्ट सिटी का अनोखा नमूना बन जाएगा।

वाराणसी को क्योटो बनाने पर अखिलेश ने घेरा

वाराणसी के मैदागिन पार्क में लगे फव्वारे, ओपन जिम के उपकरण खराब हो गए हैं। वाराणसी की तरह राजधानी लखनऊ का भी हाल खराब है। विकासनगर के बाद अब टेढ़ीपुलिया चौराहे से इंजीनियरिंग कालेज चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क धंस गई है।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: गंगा स्नान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- कुछ पुण्य के लिए जाते हैं, कुछ पाप धोने

जनहित में सपा का मुकाबला नहीं कर सकती BJP सरकार- अखिलेश

बता दें कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार कभी भी समाजवादी पार्टी के विकास और जनहित के मुद्दों का मुकाबला नहीं कर सकती है। भाजपा केवल नफरत फैला सकती है और भेदभाव करती है, लेकिन सपा सरकार हमेशा जनता के लिए काम करती है।

इसे भी पढ़ें- 'जनहित में सपा का मुकाबला नहीं कर सकती BJP सरकार...,' अखिलेश का हमला; सम्राट हर्षवर्धन को लेकर किया बड़ा एलान