विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maha Kumbh 2025: गंगा स्नान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- कुछ पुण्य के लिए जाते हैं, कुछ पाप धोने

Published: Sun, 12 Jan 2025 02:51 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2025 02:53 PM (IST)

Maha Kumbh 2025 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर उन पर निशाना साधने ...और पढ़ें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Maha Kumbh 2025 में गंगा स्नान को लेकर भाजपा नेताओं पर हमला बोला है। जागरण
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Maha Kumbh 2025 में गंगा स्नान को लेकर भाजपा नेताओं पर हमला बोला है। जागरण

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने गंगा स्नान को लेकर भाजपा नेताओं पर हमला बोला
  2. बोले- सपा प्रमुख कुंदरकी जैसे हालात बनने पर तैयार रहें कार्यकर्ता

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर उनको निशाना बनाने वाले भाजपा नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह गंगा स्नान के लिए जाते रहे हैं। इसकी फोटो भी मै शेयर कर सकता हूं। जो भाजपा नेता आरोप लगा रहे हैं, वह अपनी फोटो भी शेयर करें। कुछ कुछ पुण्य के लिए गंगा स्नान करते हैं, कुछ दान और कुछ पाप धोने जाते हैं। वो (भाजपा) पाप धोने के लिए जाएंगे, और हम पुण्य के लिए।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पार्टी मुख्यालय में एक कैलेंडर को जारी करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव की पूरी तैयारी है। भाजपा फिर एकबार हारेगी। उन्होंने सात सीटों पर हुए उप चुनाव को लूटा है। एक ही मशीन पर बार बार पुलिस के लोगों ने बटन दबाई है। कुंदरकी जैसे हालात मिल्कीपुर में भी हुए तो मैं हमारे कार्यकर्ता भी स्थिति को देखते हुए हर निर्णय को लेने के लिए स्वतंत्र होंगे। भाजपा ने अपने विभागों के लूटने वाले मंत्रियों को वहां ड्यूटी पर लगाया है।

लखीमपुर खीरी में रामचंद्र मौर्य की मौत पर अखिलेश यादव ने कहा कि वहां की पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा। पीडीए परिवार लोगों का अपमान हो रहा है। लोग पीड़ित, दुखी, अपमानित है। वहां की पुलिस पर कार्यवाही नहीं हुई तो हम मानेंगे कि ये सरकार जातिवादी है।

Maha Kumbh 2025 में स्नान करते लोग। जागरण


इसे भी पढ़ें- Milkipur By Election: भाजपा मकर संक्रांति के बाद घोषित करेगी मिल्कीपुर का उम्मीदवार, टिकट के रेस में इतने नाम

कन्नौज स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर कहा कि अंग्रेजों के जमाने के बने स्टेशन आज भी मजबूत हैं। उन स्टेशनों को ही बेहतर कर देते। भगवान की कृपा है कि किसी की जान नहीं गई। हमारी मांग है कि सरकार सभी घायलों का उपचार कराए और उचित मुआवजा दे। ठेके की नई परंपरा भाजपा सरकार में देखने को मिल रहा है। ठेके का भी आउटसोर्स का आउटसोर्स हो रहा है। ठेके को तोड़ तोड़कर छोटा बनाया जा रहा है। ये ठेके भाजपा के लोगों के पास हैं। कन्नौज स्टेशन की किसी बड़ी संस्था से स्ट्रक्चर की जांच होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- यूपी में मांगी गई है अधिकारियों की लिस्ट, अब हटेंगे सहायक आयुक्त व उपायुक्त; छह के खिलाफ जांच शुरू

दिल्ली में आईएनडी आईए गठबंधन के कई दलों के आप को समर्थन को लेकर सपा अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य ही जो क्षेत्रीय पार्टी भाजपा का मुकाबला कर सके उनके साथ ही खड़े होना है। स्वामी विवेकानंद से युवाओं को सीखना जानना और प्रेरणा लेना बहुत जरूरी। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि धर्म से ज्यादा हमे रोटी की जरूरत है।