विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, अब अखिलेश यादव ने BJP को दिया ओपेन चैलेंज

Published: Sun, 09 Feb 2025 01:43 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2025 01:45 PM (IST)

समाजवादी पार्टी मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव हार गई है। हालांक‍ि हार के बाद भी अपनी पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) की ...और पढ़ें

अख‍िलेश यादव ने बीजेपी को दी चुनौती।
अख‍िलेश यादव ने बीजेपी को दी चुनौती।

 दिलीप शर्मा, लखनऊ। अयोध्या में लोकसभा का रण जीतकर भाजपा पर हमला बोलने वाली समाजवादी पार्टी मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव हार गई है। हालांक‍ि हार के बाद भी अपनी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) की रणनीति पर भरोसा बरकरार रखेगी। 

सुरक्षित सीट पर पराजय को सपा अपनी रणनीति की असफलता के बजाय भाजपा द्वारा चुनावी तंत्र के दुरुपयोग का परिणाम बता रही है। पार्टी की कोशिश अपने कार्यकर्ताओं से लेकर मतदाताओं तक यही संदेश पहुंचाने की है कि बिना धांधली के चुनाव होता तो भाजपा उसके पीडीए का सामना नहीं कर पाती।

नहीं रुकेगी पीडीए की साइक‍िल

समाजवादी पार्टी के मुखिया अख‍िलेश यादव ने भी नतीजों के बाद साफ कर दिया था कि मिल्कीपुर की शिकस्त से ‘पीडीए’ की साइकिल नहीं रुकेगी। बल्कि 2027 के चुनाव के लिए इसी रणनीति पर और तेजी से रफ्तार भरेगी। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सपा ने पीडीए के नारे के साथ संविधान-आरक्षण के खतरे में होने का विमर्श खड़ा किया था।

सपा और बीजेपी में थी प्रत‍िष्‍ठा की लड़ाई

उस दौरान सपा के बेहतर प्रदर्शन को इसका ही परिणाम माना गया। 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में एनडीए ने सात को जीत कर इस फार्मूले को चुनौती दी थी। मिल्कीपुर सीट पर सपा और भाजपा के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई थी। अनुसूचित जाति के मतदाताओं की बहुलता वाली इस सुरक्षित सीट पर सपा का दबदबा माना जाता था।

मैदान में नहीं थे बसपा और कांग्रेस

वर्ष 1998 के बाद से 2022 तक हुए दो उपचुनाव और पांच विधानसभा चुनावों में से सपा को यहां पांच बार जीत मिली थी। जबकि बसपा ने 2007 और भाजपा ने 2017 में विजय प्राप्त की थी। इस बार बसपा और कांग्रेस के मैदान में न होने से सपा और भाजपा के बीच ही सीधा मुकाबला था।

बीजेपी को म‍िली प्रचंड जीत

आपको बता दें क‍ि म‍िल्‍कीपुर उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मि‍ली है। सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से मिल्कीपुर में जीत दर्ज करने के लिए चंद्रभानु पासवान को बधाई दी है। सीएम योगी ने कहा कि मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई!

सीएम योगी ने पीएम को द‍िया क्रेड‍िट

सीएम योगी ने कहा क‍ि यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: Milkipur By Election: 'म‍िठाई बांटी-पटाखे फोड़े', BJP ने मनाया विजयोत्सव; 2027 में भी प्रचंड जीत का क‍िया दावा

यह भी पढ़ें: Milkipur By Election: परिवारवाद को आईना द‍िखा मिल्कीपुर ने चुनी विकास की राह, 60 हजार वोटों से ख‍िला 'कमल'