यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत विरोधी वीडियो पोस्ट करने पर कानपुर में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तानी झंडा लगाकर PM मोदी का किया अपमान
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में एक युवक को भारत विरोधी रील पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। पाकिस्तान के समर्थन में इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई एक रील प्रचलित हो गई। रील में एक गाने के साथ पाकिस्तानी झंडे के साथ हथियारों को दिखाया गया है और तिरंगे तथा प्रधानमंत्री का अपमान करता हुआ फोटो लगा है। प्रचलित वीडियो के आधार पर सचेंडी थाना में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है।
सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरपुर मंडी चौकी प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर चल रही Qureshi-saabsssss नामक एक आइडी पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया गया है। जिसमें पाकिस्तानी हथियारों के साथ झंडा भी दिखाया गया है और अगले पेज पर प्रधानमंत्री मोदी व तिरंगे का अपमान प्रदर्शित किया गया है। वीडियो के संज्ञान में आते ही आइडी और वीडियो प्रचलित करने वाले युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जागरण
इसे भी पढ़ें- UP News: पाकिस्तान समर्थक स्टेटस से भड़का गुस्सा, युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
एडीसीपी विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आइडी पर वीडियो अपलोड करने वाले युवक सचेंडी कस्बा निवासी 20 वर्षीय जीशान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित भाऊपुर स्टेशन के पास एक नाई की दुकान में कार्य करता है। वही पिता गुड्डू की सचेंडी में मीट की दुकान है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। युवक के साथ शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।
