Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली व छठ पर रेलवे पर स्पेशल ट्रेन, गोविंदपुरी सहित इन स्टेशनों पर रुकेगी

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 09:00 AM (IST)

    दुर्गा पूजा छठ और दीपावली पर ट्रेनों में कंफर्म टिकट की किल्लत से निपटने के लिए रेलवे ने कानपुर से पांच जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेंगी। इसके अतिरिक्त कानपुर सेंट्रल और चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में भी 22 सितंबर से बदलाव किया गया है। निरंकारी संत समागम के लिए 26 ट्रेनों का भोडवाल माजरी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव होगा।

    Hero Image
    त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। दुर्गा पूजा, छठ पूजा व दीपावली को लेकर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने की समस्या से निजात के लिए रेलवे ने और पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। यह सभी गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल-दानापुर विशेष ट्रेन 27 सितंबर से एक दिसंबर तक सप्ताह में दो दिन सोमवार व शनिवार को चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से दोपहर 12:15 बजे चलेगी। विभिन्न स्टेशन होते हुए अगले दिन सुबह 11:00 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद 11:05 बजे चलकर रात 10:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

    वापसी में बुधवार व सोमवार को 29 सितंबर से तीन दिसंबर तक चलेगी। दानापुर से रात 12:30 बजे चलकर विभिन्न स्टेशन होते हुए सुबह 11:30 बजे गोविंदपुरी आएगी। पांच मिनट बाद 11:35 बजे चलेगी। विभिन्न स्टेशन होते हुए अगले दिन दोपहर 12:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। लोकमान्य तिलक-मऊ विशेष ट्रेन 26 सितंबर से 30 नवंबर तक हर शुक्रवार व रविवार को चलेगी।

    लोकमान्य तिलक से दोपहर 12:15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1:50 बजे गोविंदपुरी आएगी।पांच मिनट बाद यहां से रवाना होकर उसके अगले दिन सुबह 5:35 बजे मऊ पहुंचेगी। इसकी वापसी ट्रेन हर रविवार व मंगलवार को 28 सितंबर से दो दिसंबर तक चलेगी। मऊ से सुबह 7:35 बजे रवाना होगी। गोविंदपुरी उसी रात 8:45 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट बाद रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:20 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। इसी तरह सभी ट्रेनें गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इनमें टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।

    कानपुर सेंट्रल और चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 से बदले समय पर चलेगी

    रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और चित्रकूट इंटरसिटी के वर्तमान समय में संशोधन किया है। 22 सितंबर से बदले समय पर चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिदिन चलने वाली चित्रकूटधाम कर्वी इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 11:05 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशन होते हुए यह अब चित्रकूटधाम कर्वी दोपहर 3:40 के बजाय 3:30 बजे पहुंचेगी। इसकी वापसी ट्रेन चित्रकूट से दोपहर 2:40 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशन होते हुए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शाम 7:55 बजे पहुंचेगी। इसी तरह कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी एक्सप्रेस चित्रकूट से दोपहर 3:55 बजे चलेगी। विभिन्न स्टेशन होते हुए यह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रात 7:50 बजे पहुंचेगी। इसी तरह कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस यहां से सुबह 6:45 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशन होते हुए रात 11:40 बजे चित्रकूट पहुंचेगी।

    निरंकारी संत समागम के लिए 26 ट्रेनों का ठहराव

    अंतरराष्ट्रीय वार्षिक निरंकारी संत समागम 31 अक्टूबर से तीन नवंबर, 2025 तक हरियाणा के समालखा में आयोजित हो रहा है। इसे लेकर रेलवे ने छह अक्टूबर से सात नवंबर तक 26 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिल्ली मंडल के भोडवाल माजरी स्टेशन पर दिया है। इससे समागम में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। यह ट्रेनें कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी समेत आसपास जिलों के रास्ते से गुजरेंगी।

    यह भी पढ़ें- सराफा बाजार में तेज उछाल, 12 दिन में सोना-चांदी में छह की हजार तेजी, दीपावली में टूट सकता ये रिकार्ड