विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सराफा बाजार में तेज उछाल, 12 दिन में सोना-चांदी में छह की हजार तेजी, दीपावली में टूट सकता ये रिकार्ड

Published: Fri, 12 Sep 2025 09:33 PM (IST)

Gold and Silver Price सर्राफा बाजार में इस समय सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। इस ...और पढ़ें

सराफा बाजार में तेज उछाल टज्ञयज्ञ ळे।
सराफा बाजार में तेज उछाल टज्ञयज्ञ ळे।

HighLights

  1. चांदी एक लाख 31 हजार रुपये के पार पहुंची, वहीं सोना 1 लाख 12 हजार रुपये के ऊपर
  2. 20 अगस्त को चांदी की कीमत एक 14 हजार तो सोने की कीमत एक लाख एक हजार रुपये थी

जागरण संवाददाता, कानपुर। Gold and Silver Rate : सराफा बाजार में इस समय काफी तेजी है। सोने और चांदी में इस माह में छह-छह हजार रुपये की वृद्धि हो चुकी है। दूसरी ओर शुक्रवार को सोना व चांदी दोनों ने ही नया रिकार्ड बना लिया है। जहां चांदी एक लाख 31 हजार पार हो गई है, वहीं सोना एक लाख 12 हजार रुपये के ऊपर हो गया है। अगर यही हाल रहा तो दीपावली में सोना चांदी में रिकार्ड तोड़ वृद्धि होगी।

चांदी में शुक्रवार को 3,400 रुपये प्रति किलो की तेजी आ गई है। गुरुवार को चांदी का भाव 1,28,100 रुपये प्रति किलो था। वहीं शुक्रवार को चांदी 1,31,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। दूसरी ओर चांदी में 650 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई। गुरुवार को सोने का भाव 1,12,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था वहीं शुक्रवार को सोना 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यूपी सराफा एसोसिएशन के सचिव राम किशोर मिश्रा के मुताबिक अभी सराफा बाजार में बढ़त की स्थिति बनी रहेगी।

लगातार बना रहा रिकार्ड

जिस सोने के एक लाख रुपये होने को दूर की कौड़ी माना जाता था, वह एक लाख 12 हजार का आंकड़ा पार कर गया है। सोना और चांदी लगातार रिकार्ड बना रही है। इतना ही नहीं सोना अपने भाव से आगे ही बढ़ता रहा है। वैश्विक हालात, पास आते त्योहार और सहालग की वजह से सराफा बाजार में लगातार तेजी है। 20 अगस्त से एक सितंबर तक सोना रोज ही नए रिकार्ड बना रहा था। 20 अगस्त को सोना 1,01,350 रुपये पर था तो एक सितंबर को वह 1,07,225 रुपये पहुंच गया था।

दो सितंबर को हुई थी गिरावट

इसके बाद दो सितंबर को सोना 75 रुपये गिरा, लेकिन उसके बाद से सोना फिर लगातार बढ़ रहा है। दूसरी ओर चांदी की बात करें तो चांदी भी 20 अगस्त से एक सितंबर तक लगातार बढ़ती रही। 20 अगस्त को चांदी 1,14,600 रुपये थी तो एक सितंबर को यह 1,26,800 रुपये पर थी। इस बीच चांदी 12,200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़ी थी। यूपी सराफा एसोसिएशन के सचिव रामकिशोर मिश्रा के मुताबिक जो वैश्विक स्थितियां हैं और त्योहार व सहालग जितने करीब आ चुके हैं, उससे सराफा बाजार में कीमतें बढ़ेंगी।

नहीं थमी रफ्तार तो टूटेगा रिकार्ड

सोना व चांदी की रफ्तार थम नहीं रही है। जैसे-जैसे त्योहार का समय करीब आ रहा है, सराफा बाजार में भी तेजी बढ़ती जा रही है। सराफा बाजार में कारोबारी इस वर्ष दीपावली तक चांदी के सवा लाख रुपये के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद जता रहे थे, लेकिन उससे कहीं पहले ही चांदी एक लाख 31 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर गई। कारोबारी अनुमान लगा रहे हैं कि यही स्थिति रही तो दीपावली आते-आते सोना चांदी रिकार्ड बना सकती है।

सोना चांदी की कीमत

  • तारीख चांदी सोना
  • 20 Aug 1,14,600 1,01,350
  • 21 Aug 1,16,350 1,01,800
  • 22 Aug 1,17,500 1,01,900
  • 23 Aug 1,19,000 1,03,000
  • 25 Aug 1,19,800 1,03,100
  • 26 Aug 1,20,000 1,03,650
  • 27 Aug 1,20,000 1,04,000
  • 28 Aug 1,20,500 1,04,100
  • 29 Aug 1,21,200 1,05,150
  • 30 Aug 1,24,200 1,06,350
  • 1 Sept 1,26,800 1,07,225
  • 2 Sept 1,26,300 1,07,150
  • 3 Sept 1,27,000 1,08,600
  • 4 Sept 1,26,850 1,08,650
  • 5 Sept 1,27,000 1,09,100
  • 6 Sept 1,27,400 1,10,200
  • 12 Sept 1,31,500 1,12,800