Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parliament Monsoon Session: प्रियंका ने शुभम की पत्नी एशान्या से की थी वीडियो काल पर बात, तब सांझा किया था ये दर्द

    By Shailendra Tripathi Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Tue, 29 Jul 2025 05:37 PM (IST)

    Parliament Monsoon Session लोकसभा में प्रियंका गांधी वाड्रा के सवालों पर शुभम के परिवार वालों ने सहमित जताई। उनका कहना है कि यह उन सभी परिवार वालों की पीड़ा है जिन्होंने अपनों को पहलगाम आतंकी हमले में खोया। आतंकी घटना के बाद जब राहुल गांधी रघुवीर नगर शुभम के घर पहुंचे थे तो प्रियंका ने दिवंगत शुभम की पत्नी एशान्या से वीडियो काल से बात की थी।

    Hero Image
    Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र में पहलगाम आतंकी हमले पर हुई चर्चा।

    संवाद सहयोगी,जागरण, महाराजपुर(कानपुर)। Parliament Monsoon Session: संसद में प्रियंका गांधी जब एशान्या के दर्द व आपबीती को पूरे देश के सामने साझा कर रही थीं तो घटना से जुड़े जख्म एक-एक कर ताजा हो रहे थे। पीड़ित परिवार की आंखों के सामने वही मंजर तैरने लगा जब आतंकियों ने गोलियों से पहलगाम में कानपुर रघुवीर नगर निवासी शुभम द्विवेदी सहित 28 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। पहली बार किसी ने देश के समक्ष शुभम द्विवेदी के साथ हुई घटना को प्रमुखता से उठाया। ये कहना है आतंकी हमले में दिवंगत हुए शुभम द्विवेदी के चाचा मनोज द्विवेदी का।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी ने संसद में जो भी कहा वो अक्षरशः सत्य है। क्योंकि घटना के समय पीड़ित परिवार मदद को गुहार लगा रहा था लेकिन उस समय मौके पर न तो कोई जवान थे न ही स्थानीय पुलिस।स्थानीय दुकानदार भी मदद करने की बजाय बरगला रहे थे और आतंकी घटना को ही झुठला रहे थे। स्थानीय दुकानदार, घोड़े वाले सभी आतंकियों से मिले थे।

    यह भी पढ़ें- सदन में प्रियंका गांधी वाड्रा ने पढ़ा शुभम की पत्नी का बयान, बोलीं- एशान्या ने सुरक्षा पर उठाए थे सवाल

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो काल से की थी एशान्या से बातचीत

    बीती 22 अप्रैल को पहलगाम हमले मे आतंकियों ने कानपुर के महाराजपुर में रघुवीर नगर निवासी शुभम द्विवेदी की भी हत्या कर दी थी। शुभम की पत्नी एशान्या की आंखों के सामने पूरी घटना घटित हुई थी।घटना के बाद राहुल गांधी जब शुभम के घर रघुवीर नगर पहुंचे थे तो एशान्या ने आपबीती बताई थी। उसके बाद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को वीडियोकाल कर एशान्या से बात कराई थी।एशान्या ने प्रियंका को पूरी घटना मोबाइल पर सुनाई थी।

    मदद को कोई नहीं मौजूद था: शुभम के पिता

    मंगलवार को संसद में प्रियंका गांधी ने जब एशान्या से हुई बातचीत को पूरे देश के सामने रखा तो शुभम के स्वजन ने भी कहा कि प्रियंका गांधी ने वही बातें कहीं जो सत्य थीं। शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा, एशान्या ने प्रियंका को आपबीती बताई थी। घटना के समय पहलगाम में मदद को कोई मौजूद नहीं था। ऊपर पहाड़ी पर सेना थी नहीं। नीचे स्थानीय पुलिस मदद करने को तैयार नहीं थी।वहां का हर एक स्थानीय व्यक्ति का आतंकियों का समर्थन था। कोई सुनने वाला नहीं था। बाद में जब सेना वहां आई थी तब मदद मिली थी। वरना लग रहा था कि सायद ही यहां से कोई जिंदा बच सकूं।