विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर में प्रेमी बना हैवान, प्रेमिका की हत्या कर सूटकेस में शव भरकर 100 किमी दूर यमुना में फेंका

Published: Sat, 20 Sep 2025 08:11 PM (IST)

कानपुर के हनुमंत विहार में सूरज ने अपनी प्रेमिका आकांक्षा की गला दबाकर हत्या कर दी। आकांक्षा ने सूरज के ...और पढ़ें

मृतका आकांक्षा उर्फ माही की फाइल फोटो। प्रेमी सूरज और उसका दोस्त आशीष। पुलिस
मृतका आकांक्षा उर्फ माही की फाइल फोटो। प्रेमी सूरज और उसका दोस्त आशीष। पुलिस

HighLights

  1. हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में 21 जुलाई को दूसरी लड़की से प्रेम संबंध के विरोध करने पर मारा था
  2. 100 किमी दूर दोस्त की मदद से बाइक पर सूटकेस ले जाकर बांदा के चिल्ला पुल से फेंका

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में प्यार का खौफनाक अंत हुआ है। प्रेमी ने प्रेमिका को रूह कंपा देने वाली मौत दी। शव किसी को न मिल सके उसे सूटकेस में भरकर सौ किमी दूर उफनाती यमुना नदी में फेंक दिया। लेकिन पाप ज्यादा दिन तक छिप नहीं सकता। इस हैवानियत का राजफाश हुआ। 

दूसरी लड़की से प्रेम संबंध का विरोध करने पर पहले प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद शव को सूटकेस में भरकर दोस्त की मदद से बाइक से ले जाकर शहर से 100 किमी दूर बांदा के चिल्ला पुल से यमुना नदी में फेंक दिया। आरोपित प्रेमी और उसके दोस्त ने गिरफ्तारी के बाद वारदात कबूल की।

फतेहपुर (Fatehpur) का रहने वाला प्रेमी

आरोपित की पहचान फतेहपुर के बिदंकी के हरीखेड़ा निवासी सूरज उत्तम और उसका दाेस्त जाफरगंज के खानपुर कदीम गांव के आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस युवती के शव की बरामदगी के प्रयास में लगी है। हालांकि अब तक शव के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।

/Lover Murders Girlfriend Kanpur

सूरज उत्तम और आकांक्षा। पुलिस

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, फिर प्यार में बदली

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कानपुर देहात  (Kanpur Dehat) के रूरा के सुजनीपुर गांव की विजयश्री ने आठ अगस्त को हनुमंत विहार थाने में बेटी 20 वर्षीय आकांक्षा उर्फ माही के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह बड़ी बहन के साथ बर्रा स्थित गुड फूड रेस्टाेरेंट में काम करती थी। आरोपित भी पहले रेस्टोरेंट में काम करता था। बाद में वह इलेक्ट्रिशियन का काम करने लगा था। इंस्टाग्राम पर आकांक्षा की आरोपित से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं।

प्रेमी के कहने पर लिव इन में रहने लगी

करीब दो महीने पहले आरोपित के कहने पर ही आकांक्षा ने बर्रा स्थित रेस्टोरेंट को छोड़कर हमीरपुर रोड के कान्हा रेस्टोरेंट में नौकरी कर ली थी। इतना ही नहीं वह बर्रा में रहने वाली बड़ी बहन प्रतीक्षा से अलग होकर हनुमंत विहार में प्रमोद तिवारी के मकान में किराए पर उसके साथ लिव इन में रहने लगी थी।

प्रेम संबंध की हुई जानकारी, प्रेमिका ने विरोध किया तो मार डाला

21 जुलाई को आरोपित के किसी और लड़की से प्रेम संबंध होने की जानकारी आकांक्षा हुई। इस पर उसने रेस्टोरेंट पर आरोपित को बुलाया। वहां दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद रात 10:30 बजे दोनों कमरे में पहुंचे। दोनों के बीच कहासुनी के दौरान हाथापाई हाेने पर आरोपित सूरज ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

दोस्त को बलाकर ले गए सूटकेस में शव भरकर

इसके बाद दोस्त आशीष को बुलाया। दोस्त के आने के बाद दोनों ने शव को एक सूटकेस में भरा। इसके बाद बाइक से सूटकेस को ले जाकर रात 2:30 बजे चिल्ला पुल से यमुना नदी में फेंक दिया। डीसीपी दक्षिण ने बताया कि पहले तो आरोपित पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन घटना के दिन मृतका के साथ उसकी लोकेशन और लगातार मोबाइल बातचीत का जिक्र होने पर वह टूट गया। इसके बाद हत्या कबूल करते हुए पूरी घटना का राजफाश किया।

यह भी पढ़ें- यूपी के कानपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से गर्दन काट दी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।