विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के कानपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से गर्दन काट दी

Published: Sat, 20 Sep 2025 03:32 PM (IST)

कानपुर के नर्वल में घरेलू विवाद के चलते एक नाबालिग भाई ने अपने बड़े भाई की बांके से गर्दन काटकर ...और पढ़ें

हत्या की सूचना के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग। जागरण
हत्या की सूचना के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग। जागरण

संवाद सहयोगी, जागरण, महाराजपुर(कानपुर)। नर्वल में घरेलू विवाद के बाद दो भाइयों में मारपीट होने लगी।देखते ही देखते नाबालिग छोटे भाई ने घर में रखे बांके से बड़े भाई की गर्दन के पास प्रहार कर दिया। घायल होकर युवक मौके पर ही गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हत्यारोपित मौके से फरार हो गया।पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।

नर्वल में 16 वर्षीय किशोर ने शराब पीकर विवाद कर रहे बड़े भाई पर बांका से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हत्यारोपित खेतों के रास्ते से भाग निकला। एडीसीपी पूर्वी अंजली विश्वकर्मा, एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने गांव पहुंचकर स्वजन से जानकारी ली, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हत्यारोपित की तलाश के दौरान पुलिस को एक खेत से हत्या में प्रयुक्त बांका मिल गया। पिता की तहरीर पर हत्यारोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश की जा रही है।

नर्वल के बेहटा सकट निवासी नेकपाल के 30 वर्षीय बड़ा बेटा ट्रक चालक सर्वेश कुरील शराब का लती था। शनिवार दोपहर वह नशे में गालीगलौज कर रहा था। पिता के मुताबिक इस पर 16 वर्षीय छोटे बेटे ने समझाने का प्रयास किया तो दोनों में विवाद होने लगा। कुछ ही देर में दरवाजे के सामने दोनों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान छोटा बेटा बिस्तर में छिपाकर रखा बांका निकाल लाया और सर्वेश की गर्दन पर हमला कर दिया। गर्दन पर वार होते ही सर्वेश खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद हत्यारोपित बांका लेकर खेतों की तरफ भाग निकला। दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पिता नेकपाल ने बताया कि शनिवार को पत्नी खेत पर थीं, जबकि मंझला बेटा रवि गांव में किसी के घर गया था। बड़ा बेटा सर्वेश शराब के नशे में छोटे बेटे के साथ झगड़ा करने लगा। तभी आवेश में आकर उसने बांका से सर्वेश की गर्दन पर वार कर दिया। 

बड़ा भाई शराब पीता था, जिसको लेकर विवाद हुआ और छोटे भाई ने हत्या कर दी। दिवंगत के पिता की तहरीर पर आरोपित बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में सर्विलांस समेत पुलिस टीम लगी है।

- सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी पूर्वी

यह भी पढ़ें- Navratri 2025: कानपुर के इन तीन देवियों से जुड़ा हजारों साल पुरानी धार्मिक आस्था, मां बारा देवी की कहानी रोचक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।