कानपुर में जम्मू के CSJMU छात्र ने महिला मित्र से झगड़े के बाद दी जान, फंदे से उतार अस्पताल लेकर पहुंची तब तक हो चुकी थी मौत
कानपुर के रावतपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के एक छात्र ने अपनी महिला मित्र से विवाद के बाद ...और पढ़ें
-1789321670382_m.webp)
HighLights
रावतपुर में CSJMU छात्र ने की आत्महत्या
महिला मित्र से विवाद के बाद उठाया यह कदम
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। रावतपुर में महिला मित्र से विवाद के बाद जम्मू निवासी छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला मित्र ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर एलएलआर अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जम्मू निवासी युवक विनायकपुर में किराए पर रहकर छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय के बैचलर आफ रेडियोलाजी का छात्र था। पुलिस ने छात्र के स्वजन को सूचना भेजी है। महिला मित्र श्याम नगर की रहने वाली है और पड़ोस में ही किराए पर रहती है।
मूलरूप से जम्मू निवासी विजय कुमार शर्मा का 21 वर्षीय इकलौता बेटा आदित्य छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से बैचलर आफ रेडियोलाजी द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिछले तीन माह पहले वह विनायकपुर में सत्येंद्र सोनकर के मकान में दूसरी मंजिल पर किराए पर रहता था। इससे पूर्व वह विश्वविद्यालय स्थित छात्रावास में रहता था। उसके पड़ोस में ही श्याम नगर निवासी एक युवती रहती है जो उसकी महिला मित्र है और विश्वविद्यालय की छात्रा है। वह उसके साथ ही अक्सर खाना खाने लिए जाता था।
रविवार रात महिला मित्र उसे बुलाने पहुंची तो बुलाने पर भी प्रतिक्रिया नहीं मिली जिसके बाद उसने दरवाजे में धक्का दिया तो वह खुल गया। उसने देखा तो आदित्य पंखे के कुंडे से फंदे पर लटक रहा था इस पर उसने पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा और एंबुलेंस से लेकर एलएलआर अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्वरूप नगर पुलिस से सूचना मिलने के बाद रावतपुर पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि आदित्य का महिला मित्र से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद उसने आत्महत्या की है।
एलएलआर अस्पताल में पूछताछ के दौरान युवती ने डाक्टरों व कर्मचारियों को बताया कि वह आदित्य की महिला मित्र है उसने रजिस्टर में अपना नाम पता व नंबर भी अंकित कराया। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि छात्र के स्वजन को सूचना दी गई है उनकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें- Ganga Bridge Close: दोपहर दो बजे डायवर्जन लागू होते ही जाम, सरैया क्रासिंग पर भी फंसे वाहन, तीन महीने बदला रहेगा रूट
यह भी पढ़ें- कानपुर में थाने के बाहर पुलिस कस्टडी में युवक ने ब्लेड से गला रेता, खून से लथपथ जमीन पर गिरा
यह भी पढ़ें- Kanpur 5600 Cr Cyber Fraud: पिता और ससुर दरोगा, लीज पर होटल लेकर बेटा चलाता ठग गिरोह, नेपाल तक फैलाया नेटवर्क
