विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में थाने के बाहर पुलिस कस्टडी में युवक ने ब्लेड से गला रेता, खून से लथपथ जमीन पर गिरा

Published: Sun, 13 Sep 2026 10:01 PM (IST)

कानपुर के चकेरी थाने के बाहर पुलिस हिरासत में एक अज्ञात युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन पर हमला कर ...और पढ़ें

युवक को पकड़े पुलिसकर्मी। वीडियो ग्रैब

युवक को पकड़े पुलिसकर्मी। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. पुलिस हिरासत में युवक ने चकेरी थाने के बाहर गला रेता

  2. खून से लथपथ युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया

  3. नशे का आदी बताया जा रहा अज्ञात युवक, पहचान जारी

जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी थाने के बाहर रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस अभिरक्षा में एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक ने अपनी गर्दन पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर लिया। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।

साथ ही वह दर्द से तड़पड़े हुए हिचकियां लेने लगा। यह देख पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन उसे उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया।

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र के अनुसार रविवार शाम युवक के रामादेवी फ्लाईओवर के नीचे नशे में होने की सूचना मिली। जिसके बाद उसे पकड़कर कांशीराम अस्पताल ले जाना था। जिसके लिए पुलिस कर्मी वाहन पर बैठाने का प्रयास करने लगे। इस बीच वह पुलिस कर्मी का हाथ छुड़ाकर थाने के गेट की ओर भागा , फिर अपनी जेब से ब्लेड निकालकर गला रेत लिया।

फिर, वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसे काबू कर हाथ से ब्लेड छुड़ाया। इसके बाद उसे आनन फानन में उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल ले जाया गया।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पुलिस टीम उसका उपचार करा रही है। फिलहाल उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी है, जानकारी में आया है कि वह नशे का आदी है। घायल युवक के पास से एक कटर और माचिस मिली है। उसके ठीक होने पर अन्य जानकारी जुटाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में हाइवे पर पुलिसकर्मी की कार में लहूलुहान मिली छात्रा, भीड़ ने सिपाही को पीटते देखा

यह भी पढ़ें- Kanpur Businessman Murder: हत्यारोपित संजय ढाबा एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोचा, पहले ही 55 केस, अवनीश दीक्षित नाम आया सामने

यह भी पढ़ें- Kanpur 5600 Cr Cyber Fraud: पिता और ससुर दरोगा, लीज पर होटल लेकर बेटा चलाता ठग गिरोह, नेपाल तक फैलाया नेटवर्क