विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Businessman Murder: हत्यारोपित संजय ढाबा एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोचा, पहले ही 55 केस, अवनीश दीक्षित नाम आया सामने

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:21 PM (IST)

कानपुर के काकादेव में कारोबारी अमित गुप्ता की हत्या के एक आरोपी संजय ढाबा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ...और पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ के बाद संजय ढाबा को ले जाते। सौजन्य: पुलिस

पुलिस मुठभेड़ के बाद संजय ढाबा को ले जाते। सौजन्य: पुलिस

HighLights

  1. काकादेव के ओम चौराहे पर पांच सितंबर को बीच सड़क टायलेट करने पर रोकने पर दिया था वारदात को अंजाम

  2. घटना में शामिल तीन आरोपित अब भी चल रहे फरार, पूछताछ में बोला अवनीश दीक्षित के कहने पर प्रचलित किए थे वीडियो

जागरण संवाददाता, कानपुर। काकादेव में पांच सितंबर को बीच सड़क टायलेट करने से रोकने पर कारोबारी अमित गुप्ता की सिर कुचलकर हत्या करने वाले एक आरोपित संजय ढाबा को काकादेव पुलिस ने रविवार शाम सचेंडी के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। हालांकि वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपितों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

संजय ढाबा पर लूट, गैग्सटर, चोरी और पाक्सो एक्ट समेत करीब 55 मुकदमे दर्ज हैं। संजय ढाबा ने बताया कि पिछले सप्ताह उसने साथियों के साथ खुद को निर्दोष बताते हुए जो वीडियो इंटरनेट मीडियो पर प्रचलित किए थे वह प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के कहने पर किए थे। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

बीच रास्ते पेशाब करने पर टोका था कारोबारी ने

काकादेव नवीन नगर निवासी कारोबारी अमित कुमार गुप्ता की गड़रियनपुरवा में खरादी की दुकान है इसके साथ ही उसके ओम चौराहे पर मार्केट है। पांच सितंबर को देर रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। ओम चौराहे के पास नशे में धुत कार चार युवक नशेबाजी और हंगामा कर रहे थे। इस दौरान एक युवक बीच सड़क पर टायलेट करने लगा तो उन्होंने उसे टोका।

ईंट से किए थे ताबड़तोड़ वार

आरोप है कि इस पर उसने साथियों के साथ मिलकर सिर पर ताबड़तोड़ ईंटों से प्रहार कर मरणासन्न कर दिया। स्वजन ने गंभीर हालत में शारदा नगर के अनुराग हास्पिटल में भर्ती कराया जहां सात अगस्त को देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर जो सीसी फुटेज सामने आए थे उसके आधार पर स्वजन और मुहल्ले के लोगों ने आरोपितों की पहचान शास्त्री नगर निवासी काकादेव थाने के हिस्ट्रीशीटर हितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ मोनू नेता, विजय नगर निवासी कुशल श्रीवास्तव, बिठूर के परगही बांगर मंधना निवासी संजय सिंह चौहान उर्फ संजय ढाबा और कल्याणपुर आवास विकास निवासी अश्विनी यादव के रूप में की।

गिरफ्तारी न होने पर दी थी प्रदर्शन की चेतावनी

आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर स्वजन ने कैंडिल मार्च निकालते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। जिसके बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। शुक्रवार को हितेंद्र श्रीवास्तव,संजय ढाबा और कुशल श्रीवास्तव ने इंटरनेट मीडिया पर अपना वीडियो प्रचलित करते हुए खुद को निर्दोष बताया था।

यहां की संजय ढाबा की घेराबंदी

वहीं रविवार शाम सचेंडी थानाक्षेत्र के कपिली रोड पर काकादेव पुलिस ने बाइक सवार संजय ढाबा को घेराबंदी कर दबोच लिया। उसने फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली जा लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

इनके कहने पर बनाया था वीडियो

काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि संजय पर मारपीट, लूट, चोरी, गैंग्सटर और गुंडाएक्ट समेत करीब 55 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं संजय ढाबा ने बताया शुक्रवार को उसने साथियों के साथ जो वीडियो प्रचलित किए थे वह प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष रहे अवनीश दीक्षित के कहने पर प्रचलित किए थे ताकि वह सरेंडर कर सकें।


हत्या में शामिल एक आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे शेष तीन आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्यारोपित संजय ने जानकारी दी है उसने जो वीडियो प्रचलित किए थे वह प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के कहने पर किए थे। अन्य अपराधी गिरोह से अवनीश के संपर्कों को लेकर मामले की जांच कराई जा रही है।
- रघुबीर लाल,पुलिस आयुक्त

पीड़ित परिवार से मिले सपा विधायक

रविवार को सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और सपा नेता सम्राट विकास और नीरज सिंह ने अमित गुप्ता के स्वजन ने मुलाकात की। उन्होंने उनकी पत्नी शालिनी व दोनों बेटों रूद्र प्रताप और अर्पित को उनकी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें- Kanpur 5600 Crore Case: 18 राज्यों में फैला नेटवर्क, 9 खातों में 100 करोड़ से ज्यादा लेनदेन, इन बड़ी फर्मों का सामने आया नाम

यह भी पढ़ें- Kanpur 5600 Cr Cyber Fraud: पिता और ससुर दरोगा, लीज पर होटल लेकर बेटा चलाता ठग गिरोह, नेपाल तक फैलाया नेटवर्क