विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में हाइवे पर पुलिसकर्मी की कार में लहूलुहान मिली छात्रा, भीड़ ने सिपाही को पीटते देखा

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:51 PM (IST)

कानपुर में चकेरी के रामादेवी-नौबस्ता हाइवे पर एक पुलिसकर्मी की कार में एक छात्रा लहूलुहान मिली, जिस पर भीड़ ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर हाइवे पर पुलिसकर्मी की कार में छात्रा लहूलुहान मिली

  2. भीड़ ने पुलिसकर्मी पर छात्रा से मारपीट का आरोप लगाया

  3. छात्रा ने मारपीट से इनकार कर दुर्घटना का कारण बताया

जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी के रामादेवी- नौबस्ता रूट हाइवे पर बीती शनिवार रात भीड़ ने कार सवार पुलिस कर्मी पर छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान साथ बैठी छात्रा लहूलुहान हालत में थी। लोगों डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चकेरी पुलिस कार को चकेरी थाने ले आई।

वहीं, कार सवार पुलिसकर्मी को पूछताछ के लिए चौकी लाया गया। साथ ही घायल छात्रा को पास के अभिनव अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में छात्रा ने मारपीट की घटना से मना कर दिया। इसके बाद मामला रफा दफा हो गया। घटना से जुड़े कई वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रचलित हो रहे हैं।

यशोदा नगर निवासी युवती लखनऊ से पालीटेक्निक कर रही है। सिपाही का उनके घर पर आना जाना है। छात्रा सिपाही के साथ उसकी कार से कुछ समान लेकर शनिवार रात घर के लिए लौट रही थी। उसके छोटे भाई के अनुसार काफी रात होने पर जब बहन घर नहीं पहुंची, तो उसे फोन किया।

फोन पर मारपीट और चिल्लाने जैसी आवाजें आ रहीं थीं। इसके बाद उन्हें बहन के घायल होने की जानकारी मिली। मामले में मौके पर पहुंची मां ने भी सिपाही पर बेटी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।

वहीं, छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कार से वापस लौटते समय एक्सप्रेस-वे पर अचानक ब्रेक लगने से उसका सिर कार के डैशबोर्ड से टकरा गया था। जिसके बाद वह लहूलुहान होकर बेसुध हो गई थी। उसे उपचार के लिए अभिनव हास्पिटल लाया गया, मगर कार से उतारते समय गिर गई।

यह देखकर आसपास राहगीर जमा हो गए और जिन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वहीं, कार में भी खून के निशान मिले। मामले में चकेरी थाना प्रभारी का कहना है कि छात्रा ने मारपीट की घटना से मना किया। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Businessman Murder: हत्यारोपित संजय ढाबा एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोचा, पहले ही 55 केस, अवनीश दीक्षित नाम आया सामने

यह भी पढ़ें- Kanpur 5600 Cr Cyber Fraud: पिता और ससुर दरोगा, लीज पर होटल लेकर बेटा चलाता ठग गिरोह, नेपाल तक फैलाया नेटवर्क

यह भी पढ़ें- Kanpur 5600 Crore Case: 18 राज्यों में फैला नेटवर्क, 9 खातों में 100 करोड़ से ज्यादा लेनदेन, इन बड़ी फर्मों का सामने आया नाम