Kanpur Railway News: कानपुर शहर के लिए बड़ी उपलब्धि, यहां तैयार होंगी वंदेभारत के 384 बोगी
कानपुर को वंदे भारत ट्रेनों के लिए 384 बोगी फ्रेम का नया ऑर्डर मिला है जिससे 12 ट्रेनों का निर्माण होगा। वेद सेसोमैकेनिका कंपनी जो पहले सामान्य फ्रेम बनाती थी अब मोटराइज्ड बोगी फ्रेम बना रही है। कंपनी को ट्रेन 18 योजना के समय से ही लगातार वंदे भारत ट्रेनों के लिए ऑर्डर मिल रहे हैं।

जागरण संवाददाता, कानपुर। शहर को वंदेभारत ट्रेनों के 384 बोगी फ्रेम का और आर्डर मिल गया है। इससे 12 ट्रेनों को बनाया जाएगा। कानपुर पहली वंदेभारत ट्रेन से ही बोगी फ्रेम बनाकर दे रहा है। शुरुआत में सामान्य बोगी फ्रेम थे लेकिन अब वेद सेसोमैकेनिका कंपनी मोटराइज्ड बोगी फ्रेम बनाकर दे रही है।
2018 में जिस समय ट्रेन 18 की योजना बनाई गई थी, उसी समय वेद सेसोमैकेनिका को बोगी फ्रेम बनाने का आर्डर मिला था। यही ट्रेन वंदेभारत कहलाई थी। उस समय से कंपनी को लगातार वंदेभारत ट्रेनों के बोगी फ्रेम बनाने के आर्डर मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले पर पी चिदंबरम के बयान पर शुभम के पिता और पत्नी के निकले आंसू, बोले- ये राष्ट्रनीति की हत्या
अब इसी माह कंपनी को 12 ट्रेनों के लिए 384 और बोगी प्रेम का आर्डर मिला है। ये ट्रेनें 16 कोच की होंगी। फिलहाल अभी कंपनी 21.5 ट्रेनों के लिए मोटराइज्ड बोगी फ्रेम बनाने में व्यस्त है। इसमें से 11.5 ट्रेनों के मोटराइज्ड बोगी फ्रेम कंपनी बना कर दे चुकी है। इस आर्डर में से 10 ट्रेनों के 320 मोटराइज्ड बोगी फ्रेम बनाकर अभी देने हैं। इन 320 मोटराइज्ड बोगी फ्रेम की सप्लाई के बाद 12 ट्रेनों के लिए मोटराइज्ड बोगी फ्रेम की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
इस तरह कंपनी को अभी करीब 704 बोगी फ्रेम तैयार करने हैं। इसके साथ ही कंपनी स्लीपर वंदेभारत के बोगी फ्रेम भी तैयार कर रही है। इसके अलावा रैपिड रेल में भी इसी कंपनी के बोगी फ्रेम लगे हुए हैं। ट्रेनों के इंजन के साथ राजधानी और शताब्दी एक्सस ट्रेनों के बोगी फ्रेम भी कंपनी बना रही है।इस संबंध में वेद सेसोमैकेनिका के प्रबंध निदेशक आरएन त्रिपाठी के मुताबिक पिछले आर्डर की सप्लाई के पूरी होते ही इस माह जो आर्डर मिला है, उसकी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि बोगी फ्रेम के लिए सरकार की ओर से पनकी स्थित औद्योगिक इकाई- वेद सैसोमैकेनिका को चुना गया है। इससे पहले भी कंपनी बोगी फ्रेम तैयार कर चुकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।