Akhilesh Dubey Case: सरकारी तंत्र में अखिलेश दुबे का मकड़जाल, एक ही दिन भाई को मिल गए दो शस्त्र लाइसेंस
Akhilesh Dubey Case कानपुर पुलिस ने अखिलेश दुबे और उनके परिवार के सदस्यों के शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई पंजाब से जारी लाइसेंसों के खुलासे के बाद हो रही है। अखिलेश पर झूठे तथ्यों के आधार पर लाइसेंस हासिल करने और जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप है। पुलिस परिवार और करीबियों के कुल 17 शस्त्र लाइसेंसों की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। Akhilesh Dubey Case: झूठे मुकदमों में फंसाकर वसूली के आरोपों में घिरे अखिलेश दुबे ने सरकारी तंत्र के बीच अपना मकड़जाल इस कदर फैला रखा था कि शहर या प्रदेश ही नहीं, बल्कि यहां से बैठकर दूसरे राज्यों में भी पहुंच की दम पर जो चाहता वह करवा लेता था। शायद यही वजह रही अखिलेश ने अपने भाई निखिलेश दुबे को एक ही दिन में एक ही राज्य के अलग-अलग जिलों से दो शास्त्र लाइसेंस जारी करवा दिए, जिसकी भनक भी किसी को नहीं होने दी।
इसका खुलासा तो कानून के शिकंजे में आने के बाद हुआ। अब पुलिस परिवार के सभी सदस्यों के अलावा करीबियों के भी शास्त्र लाइसेंसों की सूची बनाकर सत्यापन कराने में जुट गई है। सूची परिवार के सदस्यों और करीबियों को मिलाकर 17 लोगों के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Akhilesh Dubey case: अखिलेश दुबे के गिरोह के मददगार आइपीएस की संपत्ति की हो सकती हैं जांच, वादी-गवाह की भी तलाश
जमीनों पर अवैध कब्जे और वसूली के साथ ही अखिलेश दुबे पर झूठे तथ्यों के आधार पर खुद और परिवार के सदस्यों को शास्त्र लाइसेंस हासिल करवाने के आरोप लगे थे, जिसके बाद पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने सभी लाइसेंसों की जानकारी जुटाने के निर्देश जांच अधिकारियों को दिए। इसमें खुलासा हुआ कि अखिलेश के भाई निखिलेश दुबे ने पंजाब राज्य के पटियाला और लुधियाना जिले से रिवाल्वर व राइफल के लाइसेंस हासिल किए, जाे एक ही दिन चार अक्टूबर 1990 को जारी किए गए थे।
यह भी पढ़ें- अखिलेश दुबे की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, वसूली के खेल में IPS-PPS से लेकर सफेदपोश तक शामिल; ऐसे फंसाते थे शिकार
जांच अधिकारियों ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी। इसके बाद उनके आदेश पर शास्त्र लाइसेंसों के सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शिकायतों के बाद अखिलेश दुबे और उसके परिवार वालों के शास्त्र लाइसेंसों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में अखिलेश के भाई निखिलेश को पंजाब के दो जिलों से एक ही दिन में रिवाल्वर और राइफल के लाइसेंस जारी किए जाने की बात सामने आयी है।
यह भी पढ़ें- Kanpur News: तंत्र बेनकाब, रंगदारी, जालसाजी और फर्जी मुकदमों के साथ पुलिसिया कार्रवाई की पटकथा तय करता था अखिलेश
शस्त्र लाइसेेंस के बारे में एडीएम सिटी से भी जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अखिलेश और उसके पारिवारिक सदस्यों को मिलाकर कुल 12 शस्त्र लाइसेंस होने की जानकारी है। इसके अलावा उनके करीबियों को भी जारी हुए शस्त्र लाइसेंसों का भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।