Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CSA Kanpur को सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवमेंट समेत पांच अन्य पुरस्कार भी मिले

    By akhilesh tiwari Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Tue, 22 Jul 2025 09:06 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 36वें वार्षिक पुरस्कार समारोह में सीएसए के वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएसए को सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय का पुरस्कार दिया। कुलपति डा. आनंद कुमार सिंह को आनरेरी फेलो और डा. आरके यादव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। अन्य वैज्ञानिकों और कृषि विज्ञान केंद्र को भी पुरस्कृत किया गया।

    Hero Image
    डा. वीके त्रिपाठी को उद्यान विज्ञान एवं फेलो उद्यानिकी पुरस्कार देते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। संस्थान

    जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 36 वें वार्षिक पुरस्कार समारोह में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के विज्ञानियों का डंका बजा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आयोजित समारोह में सीएसए को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ कृषि विवि अवार्ड से सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के पांच विज्ञानियों और कृषि विज्ञान केंद्र को भी पुरस्कृत किया गया है। कुलपति डा. आनंद कुमार सिंह को आनरेरी फेलो 2024 और निदेशक प्रसार डा. आरके यादव को सर्वश्रेष्ठ विज्ञानी व लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- PMMVY Scheme: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए काउंडाउन शुरू, इतनी महिलाओं को इस तरह से मिलेगा लाभ

    लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में आयोजित उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 36वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कृषि विज्ञानियों को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उत्तर प्रदेश कृषि अकादमिक समिति के अनुमोदन के बाद दिया जाता है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विज्ञानियों को सम्मानित किया।

    यह भी पढ़ें- Farrukhabad News: एएनएम छात्रा को ई-रिक्शा से खींचकर ले गए तीन मुस्लिम युवक, शोर मचाया तो मिला सबक

    सीएसए से सम्मान प्राप्त करने वाले अन्य विज्ञानियों में डा. पीके सिंह को फसल विज्ञान में, डा. वीके त्रिपाठी को उद्यान विज्ञान एवं फेलो उद्यानिकी पुरस्कार प्रदान किया गया। विश्वविद़्यालय के अनुवांशिकीय एवं पादप प्रजनन की डा. श्वेता यादव को बेस्ट टीचर अवार्ड दिया गया है।

    सीएसए के मीडिया प्रभारी डा. खलील खान के अनुसार उपरोक्त विज्ञानी पुरस्कारों के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र श्रेणी में सीएसए के लखीमपुर खीरी कृषि विज्ञान केंद्र को उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया है। कुलपति डा. आनंद कुमार सिंह ने एक साथ इतने पुरस्कार मिलने को विश्वविद्यालय की स्थापित श्रेष्ठ परंपरा की देन बताया है। प्रदेशस्तर पर सीएसए को आठ अवार्ड मिले हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner