Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज के जिला बदर सपा नेता कैश खां गिरफ्तार, टांड पर गद्दे में लिपटा लेटा था

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 06:24 PM (IST)

    कन्नौज में जिला बदर सपा नेता कैश खां को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह अपने चचेरे भाई के घर में गद्दे के नीचे छिपा था। जिलाधिकारी ने 28 जुलाई 2025 को उसे गुंडा एक्ट के तहत छह महीने के लिए जिला बदर किया था। अखिलेश यादव 25 जुलाई को कैश खां के घर गए थे। उस पर मंदिर और मस्जिद की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है।

    Hero Image
    घर की टां पर छिपा मिला जिला बदर सपा नेता।

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। जिला बदर चल रहे सपा नेता कैश खां को अपने भाई के मकान के टांड़ पर गद्दे में लिपटा पड़ा पाया गया। चचेरे भाई के घर में छिपे होने की पुष्ट सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस ने उसको टांड़ से उतारा। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदर कोतवाली क्षेत्र के वालापीर निवासी कैश खां समाजवादी पार्टी में जिला कोषाध्यक्ष के पद पर रह चुका है। कोतवाली में उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 28 जुलाई 2025 को गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। उसी दिन से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने उसे छह महीने के लिए जिला बदर किया था। इसके बाद से वह भूमिगत हो गया था। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि सपा नेता मुहल्ले में ही है।

    सूचना के आधार पर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ सुबह करीब 10 बजे उसके चचेरे भाई के घर दबिश दी। पूरे घर की तलाशी पुलिस ने ली, लेकिन वह नहीं मिला। खाली हाथ लौट रही पुलिस टीम के एक सिपाही की नजर घर के टांड़ (छत के नीचे छोटी छत) पर रखे गद्दा पर गई। एक पुलिसकर्मी ने टांड पर रखे गद्दे को हटाया तो सब हैरान रह गए। जिला बदर सपा नेता गद्दा ओढ़कर लेटा हुआ था। पुलिस ने उसे किसी तरह नीचे उतारा और गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।

    एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कैश खां के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जिलाधिकारी के आदेश पर 28 जुलाई को जिला बदर किया गया था, लेकिन वह मुहल्ले में ही छिपा हुआ था। मुखबिर से पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके आधार पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि पार्टी में कैश खां का कोई पद नहीं है। वह सपा के वरिष्ठ नेता हैं।

    25 जुलाई को आए थे सपा प्रमुख

    25 जुलाई को अखिलेश यादव कैश खां के घर पर गए थे। यहां करीब 15 मिनट तक रुके और कैश खां का हालचाल जाना था। इसके बाद वह वहां से रवाना हो गए।

    छह जनवरी को मैरिज हाल पर चला था बुलडोजर

    सपा नेता कैश खां पर दबंगई से मुहल्ले के ही एक प्राचीन मंदिर पर कब्जा करने का आरोप है। एक मस्जिद की जमीन कब्जाने को लेकर भी वह विवादों में रहा। छह जनवरी को उसके मैरिज हाल पर बुलडोजर चला था। मैरिज हाल के अवैध कब्जे को तोड़ा गया था।

    यह भी पढ़ें- UP बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए मुश्किलें, 2011 के पहले नियुक्ति वालों को देनी होगी TET

    comedy show banner
    comedy show banner