पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, आत्महत्या की कोशिश
जौनपुर लासा चौकी गांव में एक युवक ने शक के चलते कुल्हाड़ी से काटकर दो बच्चों की हत्या कर दी और पत्नी को मरणासन्न कर खुदकशी की कोशिश की।
जौनपुर (जेएनएन)। लासा चौकी गांव में बुधवार को एक युवक ने अवैध संबंध के शक में खूनी खेल खेला। कुल्हाड़ी से काटकर उसने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी और पत्नी को अधमरा कर दिया। घटना के बाद उसने खुद की भी जान लेने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया जबकि आरोपी को भी उपचार के भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। उसे भी उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। हालांकि चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी में स्थापित मंदिर की दुर्गा प्रतिमा तोड़ी, जमकर हंगामा
संदीप प्रजापति मुंबई में रहकर पेंटिंग करता है। पत्नी लक्ष्मी, पुत्र कन्हैया व पुत्री रिमझिम घर पर रहते थे। एक माह पूर्व वह घर आया था। पता नहीं कैसे उसे पत्नी पर अवैध संबंध का शक हो गया। इससे पति-पत्नी में रोज झगड़ा होने लगा। 15 दिन पहले लक्ष्मी दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी, एक सप्ताह पूर्व वह उसे मनाकर घर ले आया था। सुबह परिवारीजन खेत पर गए थे। पत्नी खाना बना रही थी, बच्चे वहीं खेल रहे थे। इसी बीच पति-पत्नी में फिर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। तभी आक्रोशित पति ने पास में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया, फिर कई वार किए। वह जब गिर पड़ी तब संदीप ने दोनों बच्चों के सिर पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। दोनों मासूम बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
यह भी पढ़ें: शिवपाल के करीबी की सुपारी लेने वाले चार शातिर दबोचे
इसके बाद संदीप ने खुद पर भी कैंची से कई वार कर लिये। कुछ देर बाद परिवार के लोग जब घर लौटे तो मरणासन्न हालत में देखकर मां व दोनों बच्चों को सीएचसी भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी देवी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।