Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'महाकुंभ में मौतों का आंकड़ा छुपाना सरकार की नाकामी', CM योगी पर फिर बरसे अखिलेश यादव; कार्यकर्ताओं से की अपील

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 03:53 PM (IST)

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुंभ मेले में हुई भगदड़ में मौतों के वास्तविक आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए ऐसा कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुटता से काम करने का आह्वान किया। वह रविवार की रात 930 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस से गुजर रहे थे।

    Hero Image
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

    संवाद सूत्र, कुठौंद (जालौन)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ मेले में अव्यवस्थाओं के चलते कई लोगों की मौत हो गई, लेकिन सरकार वास्तविक आंकड़े छुपाती रही। यह सरकार और प्रशासन की नाकामी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह रविवार की रात 9:30 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस से गुजर रहे थे। इसी दौरान मिहोना के पास मिहोना निवासी बहन प्रतीक्षा यादव ने कई कार्यकर्ताओं के साथ उनका काफिला रोका और उनका तिलक करके भाईदूज पर दीर्घायु की कामना की।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करें। पार्टी की ताकत ही कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रयागराज में जो महाकुंभ का आयोजन किया गया था उसमें भगदड़ के दौरान हुई मौतों का सरकार ने सही आंकड़ा न देकर अपनी नाकामी छुपाने का काम किया है।

    साथ ही इस सरकार में गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता आगे आकर जरूरतमंदों की समस्या को सुनकर उनका निस्तारण कराने का प्रयास करें। इसके अलावा पार्टी की नीतियों को भी बताएं। क्योंकि भाजपा सरकार ने सपा की योजनाओं के नाम बदल दिया और अपनी योजना बताकर लोगों को लाभ देने की बात कर रही है।

    इसके बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और इटावा की तरफ हाथ हिलाकर आगे बढ़ गए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी, आकाश यादव, रिंकू, रामजी, श्यामजी, रीतेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    भाजपा नफरत की राजनीति करती है- अखिलेश 

    किसानों के हितों में जो सपा सरकार में काम किए गए वह भाजपा ने नहीं किए। महोबा जिले में बनाए गए खरीद केंद्रों में मूंगफली घोटाला हुआ। किसानों का अब तक भुगतान नहीं हुआ है। किसानों से कागज ले लिए गए और उनका रुपया सरकारी कर्मचारी व भाजपाई खा गए। हर ओर प्रदेश में लूट मची हुई है और हर लूट में भाजपा नेता शामिल हैं।

    यह बात सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ग्राम कनकुआ महोबकंठ (महोबा) में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। वह यहां सांसद अजेंद्र सिंह के पुत्र अमन नारायण व वधू शिवांगी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उनकी शादी 11 मार्च को हुई थी।

    पूर्व सीएम ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर तंज कसते हुए उन्हें शासकीय सेवक बताया। कहा कि वह क्या बनने के सपने देख रहे थे और क्या हासिल हुआ। बोले कि हर ओर खनन चल रहा है और प्रदेश में भाजपा की सरकार में अपराध बढ़ा है। हर ओर घटनाएं हो रही है।

    यह भी पढ़ें: सैफई में समाजवादी रंग, अखिलेश यादव ने खेली फूलों की होली; जुटे हजारों कार्यकर्ता

    यह भी पढ़ें: अखि‍लेश यादव के करीबी रहे हैं वासुदेव यादव, सरकार बनते ही माध्यमिक शिक्षा के बन गए थे निदेशक; अब होगी कार्रवाई!