Year ender 2024: बेहिसाब दर्द दे गया सत्संग हादसा...121 लोगों की मौत ने झकझोरा, बच्चे की नरबलि ने दहलाया!
hathras stampede case साल 2024 में हाथरस में हुए हादसों ने जिले को झकझोर कर रख दिया। सत्संग में भगदड़ बस-पिकअप की टक्कर और स्कूल में बच्चे की हत्या जैसी घटनाओं ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। इस साल सड़क हादसों में 272 लोगों की मौत हुई। आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर जनरथ बस और मैक्स पिकअप की भिड़ंत में 18 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया।

जागरण संवाददाता, हाथरस। hathras stampede deaths: जिले में साल 2024 में कुछ ऐसी घटनाएं हुई, जो इतिहास के काले अध्याय के रूप में हमेशा याद रहेंगी। इन घटनाओं ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया। दो जुलाई का मनहूस दिन जब सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी गांव में साकार विश्व हरि के सत्संग में भगदड़ मची। 121 लोग काल के गाल में समां गए।
सीएम योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचे। 11 सेवादार गिरफ्तार किए गए और मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है। हादसे और भी हुए, जिनमें आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर जनरथ बस और मैक्स पिकअप की भिड़ंत में 18 की जान गई। स्कूल में बच्चे की बलि के हल्ला भी चर्चाओं में रहा। हालांकि बाद में साथी छात्र ही उसका कातिल निकला।
हादसों ने डराया
हाथरस में हादसों के लिहाज से बेहद खराब रहा। 242 लोगों ने हादसों में जान गंवा दी। कई बड़े हादसे हुए जिनका दर्द भुलाया नहीं जा सकता। छह सितंबर की शाम आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर जनरथ बस और मैक्स पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हुई। इसमें 18 लोगों की मृत्यु हो गई। 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति संग पीएम-सीएम ने गहरा दुख और शोक जताया था।
हाथरस में सत्संग भगदड़ में मौतों के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे थे हाथरस।
वैष्णाे देवी गए श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी
हाथरस से वैष्णो देवी गए श्रद्धाालुओं की बस खाई में गिरी थी, जिसमें हाथरस जिले के 11 लाेगों की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग काल के गाल में समा गए थे। पूरे गांव में जब शव पहुंचे तब तक चूल्हे नहीं जले थे।
टाटा मैजि और कंटेनर की भिंड़त में सात लोगों की मौत
मथुरा-बरेली हाइवे पर जैतपुर के निकट 11 दिसंबर को टाटा मैजिक और कंटेनर की भिड़ंत में सात लोगों की जान चली गई। 14 घायल हो गए। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए जा रहे थे। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख और गंभीर घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
आंकड़ों पर नजर
वर्ष, दुर्घटनाएं, मृत, घायल
- 2017- 393, 214, 312
- 2018- 445, 247, 372
- 2019- 402, 232, 338
- 2020- 346, 212, 258
- 2021- 350, 230, 229
- 2022- 312,188, 257
- 2023- 324,192, 262
- 2024- 332, 242, 272
हाथरस में हुए हादसों में इस साल कुल 272 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।