Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमरे में टूटा मोबाइल, युवती के दो गोलियां; आखिर क्या हुआ था सिपाही कुलदीप भाटी की गोली लगने के दौरान! सीन होगा रिक्रिएट

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 01:26 PM (IST)

    Hathras News हाथरस में तैनात सिपाही कुलदीप भाटी की गोली लगने से मौत के मामले में नया मोड़ महिला मित्र पर सिपाही के पिता ने हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि महिला मित्र शादी के लिए दबाव बना रही थी। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस कमरे का सीन रीक्रिएट करेगी देखेगी।

    Hero Image
    Hathras News: हाथरस में सिपाही की मौत के बाद छानबीन करते पुलिस अधिकारी व मृतक का फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, हाथरस। हाथरस में तैनात दादरी निवासी सिपाही कुलदीप भाटी की गोली लगने से मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। कमरे में लहूलुहान मिली उसकी महिला मित्र पर ही सिपाही की हत्या का आरोप लगा है। सिपाही के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओराप है कि महिला मित्र, सिपाही कुलदीप भाटी पर शादी का दबाव बना रही थी। उसने दो दिन पहले धमकी दी थी अगर शादी नहीं की तो उसे मार देगी। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के गांव कैमराला चक्रसैनपुर निवासी सिपाही कुलदीप भाटी वर्ष 2019 से यहां यहां तैनात था।

    जलेसर रोड पर श्याम नगर इलाके में एक किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे दादरी में रहते हैं। गुरुवार को लोगों ने उसके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का मुख्य दरवाजा काटा और फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा। वहां सिपाही कुलदीप मृत अवस्था में पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी, वहीं उसकी महिला मित्र बेड पर लहूलुहान पड़ी थी। उसके दाएं और सीने से ऊपर गोली लगी थी। उनका उपचार आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में चल रहा था। यहां से उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    हाथरस एसपी कमरे में जांच के दौरान। फाइल फोटो।

    कोतवाली सदर में अभियोग दर्ज

    इधर कुलदीप के पिता जगवीर सिंह ने कोतवाली सदर में अभियोग दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि कुलदीप की हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी युवती से प्रेम संबंध थे। यह बात कुलदीप के मित्र राहुल भाटी ने बताई है। प्रिया, कुलदीप पर शादी करने का दबाव बना रही थी। दो दिन पहले हाथरस के नवग्रह मंदिर के पास भी शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को प्रिया ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी है। महिला का उसके पति से कोर्ट में विवाद चल रहा है।

    घटना का सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस

    घटना के बाद पुलिस हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। अंदेशा लगाया जा रहा था दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ इसके बाद गोली मार और सिपाही ने पहले युवती के फिर खुद को गोली मार ली। जांच में पुलिस की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। गोली सिपाही की बायीं कनपटी पर लगी है, जबकि वह सीधे हाथ से कामकाज करता था।

    ऐसे में अंदेशा है कि महिला मित्र ने पहले उसे गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली है। यह भी अंदेशा कि कहीं दोनों ने एक-दूसरे को गोली तो नहीं मारी है? लेकिन युवती की जांच रिपोर्ट में पुलिस को और उलझा दिया है।

    ये भी पढ़ेंः मिस्ड कॉल से दोस्ती फिर कैफे में युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया पीड़िता को ब्लैकमेल; गर्भपात भी कराया

    ये भी पढ़ेंः गोल्ड डायमंड होटल के रूम में रंगरेलियां मनाते मिले युवक-युवतियां, एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने लड़कों को भेजा जेल

    युवती के दो गाेलियां लगीं

    युवती के दो गोलियां लगी हैं। एक गोली सीने पर दायीं ओर लगी है, वहीं सिर में भी गोली या छर्रा फंसा हुआ प्रतीत हो रहा है। उसके शरीर का दायीं तरफ का भाग ठीक से कार्य नहीं कर रहा है। इसके चलते महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सीन को रीक्रिएट करेगी।

    कुलदीप के पिता की तहरीर के आधार पर महिला पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। महिला मित्र को आगरा से दिल्ली रेफर कर दिया गया है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद महिला मित्र से पूछताछ की जाएगी। घटना का सीन रीक्रिएट कराया जाएगा। - चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी हाथरस

    कमरे से एक मोबाइल मिला, वह भी टूटा

    पुलिस को कमरे से एक मोबाइल मिला है, वह भी टूटा हुआ था। यह मोबाइल युवती का है या सिपाही का इसकी जांच की जा रही है। दूसरा मोबाइल कहां गया, यह भी बड़ा खड़ा कर सवाल कर रहा है। शव दादरी ले गए स्वजन सिपाही कुलदीप भाटी का हाथरस में देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद स्वजन शव दादरी ले गए। कुलदीप की पत्नी और पिता, भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था।