Hathras News : विकसित देशों का मुख्य आधार वहां की विज्ञान व प्रौद्योगिकी : योगेश कुमार
Hathras News जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2022 का आयोजन सरस्वती इंटर कालेज में किया गया। इसका मकसद विज्ञान को बढ़ावा देना है। शुभारंभ एसोसिएट ...और पढ़ें
हाथरस, जागरण संवाददाता। Hathras News : विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2022 का आयोजन सरस्वती इंटर कालेज में किया गया। इसमें विज्ञान व आईटी से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया। देश के विकास के लिए इसकी शिक्षा को बहुत जरूरी बताया गया।
विज्ञान व प्रौद्योगिकी की शिक्षा जरूरी
प्रदर्शनी का शुभारंभ एसोसिएट डीआईओएस योगेश कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी की शिक्षा बहुत जरूरी है। कोई भी देश इसके बिना विकास की राह पर नहीं चल सकता। विश्व के सभी विकसित देशों का मुख्य आधार वहां की विज्ञान व प्रौद्योगिकी है। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य सरस्वती इंटर कालेज सत्यभान गुप्ता ने कहा कि विज्ञान की शिक्षा देने के लिए विद्यालय में प्रयोगशालाएं बनी हैं। यहां पर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान का प्रयोगात्मक ज्ञान दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें : Aligarh News: धमकियों को नजर अंदाज कर Ruby Asif ने जिमाए कन्या-लांगुरा, ऐसे किया कन्या पूजन, देखते रह गए सब
प्रौद्योगिकी एवं खिलौने, विषय पर लगी प्रदर्शनी
जिला समन्वयक डा. डीपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित 50 वीं जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का मुख्य विषय प्रौद्योगिकी एवं खिलौने रखा गया। यह प्रदर्शनी तीन संवर्ग जूनियर, सीनियर तथा शिक्षक वर्ग में हुई। इसके सात उप विषयों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति, पर्यावरण अनुकूल सामग्री, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, परिवहन और नवाचार, पर्यावरण संबंधी चिंताएं, वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास, हमारे लिए गणित रखे गए।
शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ाएंगे शैक्षिक खिलौने
डा. डीपी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षण में आईसीटी के प्रयोग पर बल देना चाहिए। शैक्षिक खिलौनों का निर्माण होने से शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि पैदा होगी। निर्णायक के रूप में तृप्ति वार्ष्णेय एवं नवीन कुमार सोलंकी प्रवक्ता राजकीय महामाया पालिटेक्निक सलेमपुर हाथरस, चंद्रगुप्त मौर्य प्रवक्ता पीबीएएस इंटर कालेज हाथरस रहे। इस अवसर पर रामवीर सिंह, संजय पुस्कर, डा. आरएन सिंह, गजेंद्र सिंह, सौ
रव शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा, संजय सेंगर, मेहताब अंसारी उपस्थित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।