Hathras Accident: 48 घंटे पहले सगाई के जश्न में डूबा था परिवार, अचानक सड़क हादसे में हुईं मौतों से मचा कोहराम
Hathras Accident हाथरस में एक सड़क हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई और पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हतीसा पुल पर एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की साली की दो दिन पहले ही सगाई हुई थी। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है।
जागरण संवाददाता, हाथरस। हाथरस गेट के हतीसा पुल पर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पवन और उसकी साली प्रियंका की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पवन की पत्नी शिवानी और एक साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं।
अलीगढ़ के पहाड़ीपुर निवासी पवन अपनी ससुराल सहपऊ के गांव गुतहरा गए थे। सुबह नौ बजे वह अपनी पत्नी शिवानी, साली प्रियंका और एक साल की बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर वापस आ रहे थे। तभी हतीसा पुल पर सामने से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
सड़क हादसे में घायल महिला।
वाहन चालक मौके से हुआ फरार
हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने पवन और प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। शिवानी और उनकी बेटी का इलाज जारी है। प्रियंका की दो दिन पहले ही सगाई हुई थी। हादसे से परिवार में मातम छा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।