Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंडित ने दूल्हे से मांगी 'सुहाग की निशानी', वर पक्ष का जवाब सुनकर बरात बना ली बंधक; मंडप से उठ गईं दुल्हनें

    Mathura News मथुरा के कोसीकलां में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दूल्हे के पक्ष द्वारा सोने का मंगलसूत्र न लाने पर वधू पक्ष ने दूल्हों को ही घर में बंधक बना लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो शादी के दौरान हुआ खर्च वधू पक्ष को लौटाने पर राजीनामा हो गया। बिना दुल्हनों को लिए बरात वापस लौट गई।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 16 Apr 2025 10:36 AM (IST)
    Hero Image
    Mathura News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संसू, जागरण l कोसीकलां: Mathura News: लगन के बाद बरात आई, दावत हुई और वरमाला भी हो गई। लेकिन फेरों पर सोने का मंगलसूत्र चढ़ाने की रीति को वर पक्ष के न निभाने पर बात बिगड़ गई। वधू पक्ष ने दूल्हों को घर में ही बंधक बना लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो शादी के दौरान हुआ खर्च वधू पक्ष को लौटाने पर राजीनामा हो गया। बिना दुल्हनों को लिए बरात वापस लौट गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोसीकलां में वाटरवर्क्स कालोनी की दो युवतियों की शादी बल्लभगढ़ के सुभाष नगर कालोनी निवासी विनय वर्मा के पुत्र शिवम एवं मोनू के साथ 14 अप्रैल को थी। 12 को वधू पक्ष लगन सगाई लेकर बल्लभगढ़ गया था। सोमवार को बरात यहां आई। वधू पक्ष ने मेहमानों की आवभगत के साथ जोरशोर से दावत की। वरमाला के बाद रात्रि में फेरों की रस्म होने को थी।

    शादी का सांकेतिक फोटो।

    पिता बोले कि मंगलसूत्र नहीं लाए

    मंगल सूत्र की रस्म निभाने के लिए पंडित ने कहा तो वर पक्ष से पिता बोले कि मंगलसूत्र नहीं लाए। सुनकर लोगों को अचंभा हुआ और बात बिगड़ने लगी। थोड़ी देर बाद दोनों बहनें बिना फेरे मंडप से उठ गईं। वर पक्ष को बंधक बना लिया। शादी से पूर्व वर पक्ष द्वारा किए गए दावों की पड़ताल की गई तो सभी बातें झूठ निकलीं। शादी टूट गई और घर में तनाव फैल गया। पूरी रात दोनों पक्षों में वार्ता होती रही। वधू पक्ष कार्यक्रम में हुआ खर्च मांगने लगा। दोनों दूल्हों समेत बरातियों को बंधक बना लिया गया।

    ये भी पढ़ेंः सास-दामाद केस में ताबीज की एंट्री... राहुल की मां ने खाेला बड़ा राज! जहां आज आनी थी बरात, वहां पसरा सन्नाटा

    वर पक्ष के खिलाफ झूठ बोलकर फंसाने को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया

    मंगलवार सुबह मुहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाना कोसीकलां पहुंची, वधू पक्ष ने वर पक्ष के खिलाफ झूठ बोलकर फंसाने को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया।

    ये भी पढ़ेंः जयमाला से पहले दूल्हे की डिमांड पर खड़ा हो गया बखेड़ा, गुस्साई दुल्हनों ने शादी से किया इनकार; लौटाई बरात

    पुलिस ने कराया दोनों पक्षों में राजीनामा

    प्रभारी निरीक्षक और लोगों ने दोनों पक्षों को सुनकर आपस में राजीनामा करा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद निर्वाल ने बताया कि कार्यक्रम का खर्च दिलाने पर वधू पक्ष ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है।