Move to Jagran APP

एंबुलेंस कर्मी मांगों पर अड़े, मरीज हो रहे बेहाल

-प्रशासनिक अधिकारियों ने हड़ताल कर रहे कर्मियों से की वार्ता नहीं निकला कोई नतीजा -एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 10:55 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 10:55 PM (IST)
एंबुलेंस कर्मी मांगों पर अड़े, मरीज हो रहे बेहाल

हरदोई : एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इसके चलते मरीज बेहाल रहे। मंगलवार देर शाम को 15 एंबुलेंस प्रशासन को दे दी गई थीं, लेकिन वे नाकाफी साबित हो रही हैं। बुधवार दोपहर को संघ के पदाधिकारियों से प्रशासनिक अधिकारियों ने आधा घंटे तक वार्ता की, लेकिन वार्ता का कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।

loksabha election banner

एंबुलेंस कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिन से हड़ताल पर हैं और मांगे न माने जाने तक हड़ताल जारी रखने की बात कह रहे हैं। गंभीर मरीजों के लिए पांच एंबुलेंस प्रशासन को दी गई थी, लेकिन मंगलवार देर रात सीओ सिटी विकास जायसवाल और एसीएमओ ने कर्मियों से वार्ता की और इसके बाद प्रत्येक ब्लाक पर एक और जिला मुख्यालय पर एक एंबुलेंस दे दी गई। बुधवार को एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी रही। दोपहर में एडीएम संजय कुमार सिहं, एएसपी अनिल कुमार, सीएमओ डा. सूर्यमणि त्रिपाठी, सीओ सिटी और जीवीके कंपनी के आरएम अनुराग कुमार पांडेय ने एंबुलेंस के पदाधिकारियों से आधा घंटे तक वार्ता की और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस कर्मी मांगे पूरी होने पर ही हड़ताल समाप्त करने की बात कह रहे हैं। दर्द से तड़पते रहे घायल, नहीं मिली एंबुलेंस

शहर क्षेत्र के हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर हडौखी ईंट भट्ठा के निकट हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायल दर्द से तड़पते रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। राहगीरों ने उन्हें ई-रिक्शा से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं जिला अस्पताल में दोपहर तक 28 मरीज भर्ती हुए, सभी मरीज निजी साधन से पहुंचे थे। इसके अलावा महिला अस्पताल में 22 गर्भवती महिलाएं भर्ती हुई। स्वजन उन्हें अपने वाहनों से लेकर आए थे। पुलिस फोर्स के पहुंचते ही एंबुलेंस कर्मियों ने पेड़ में डाला फंदा : दोपहर में वार्ता के बाद जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो आसपास थानों की फोर्स और पीएसी को बुलाया गया। इसके बाद लगभग तीन बजे पुलिस फोर्स एंबुलेंस कर्मियों के पास पहुंची। पुलिस को देखकर कर्मी एंबुलेंस पर चढ़ गए और पेड़ में फंदा डाल कर आत्महत्या करने की बात कहने लगे। कुछ कर्मियों ने सीना दिखाकर गोली मार देने की बात कही। इसके बाद अन्य कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस फोर्स वापस लौट गई। एआरटीओ प्रशासन ने उपलब्ध कराए वाहन चालक : एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने वाहन चालकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद 131 चालकों की व्यवस्था कर ली गई है, सभी के मोबाइल नंबर पुलिस लाइन में दर्ज करा दिए गए हैं। इनमें 40 वाहन चालक एंबुलेंस हड़ताल स्थल पर पहुंच गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.