यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अभद्र टिप्पणी करने पर हरदोई में युवक के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज
हरदोई में कल भारत के खिलाफ अभद्र भाषा के साथ गाली देकर पाकिस्तान की तारीफ का वीडियो वायरल करने के ...और पढ़ें

हरदोई (जेएनएन)। प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आतंकी हाफिज सईद के पाकिस्तानी कोर्ट से रिहा करने के फैसले पर जश्न का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि हरदोई में कल एक युवक ने देश के खिलाफ काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस प्रकरण के तूल देने पर युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।
हरदोई में कल भारत के खिलाफ अभद्र भाषा के साथ गाली देकर पाकिस्तान की तारीफ का वीडियो वायरल करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। भारत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में कासिमपुर थाना क्षेत्र में खलबली मच गई। कल देर शाम वायरल वीडियो में बेंहदर निवासी शाहरुख पुत्र जाकिर को पाकिस्तान की तारीफ करते हुए भारत के लोगों को बेहद भद्दी गालियां देते दिखाया गया है। वीडियो में भारतीयों पर हमला और उन्हें सबक सिखाने जैसी बातें कहने से क्षेत्र के हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।
यह भी पढ़ें: आजम खां ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया डरपोक नेता
पाकिस्तान की तारीफ करते हुए भारतीयों पर हमला और उन्हें सबक सिखाने जैसी बातें कहने से क्षेत्र के हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। इस मामले में बेंहदर निवासी सुमित गुप्ता ने इस मामले की कासिमपुर थाना पुलिस से शिकायत की।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत
थानाध्यक्ष संजय मौर्य ने बताया कि आरोपी शाहरुख ने वीडियो में भारत के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पाकिस्तान की तारीफ की है।
यह भी पढ़ें :मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी, पीएम के प्रस्तावक व कलराज मिश्र का नाम गायब
उसके शब्द देशद्रोह के हैं इस मामले में सुमित गुप्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ देशद्रोह का भी मामला दर्ज किया गया। नाराज लोग उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।