Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में महिला के साथ बर्बरता, पत्नी को निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटते पति ने बनाया Video; गिरफ्तार

    By Sanjeev VermaEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 05:09 PM (IST)

    हापुड़ के धौलाना थानांतर्गत एक गांव में पति की हैवानियत सामने आई है। आरोपित पति ने मकान का मुख्य गेट बंद करके पत्नी को निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटा। इसके बाद वीडियो भी बनाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    Hero Image
    पत्नी को निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटते पति ने बनाया Video

    धौलाना, संवाद सहयोगी। हापुड़ के धौलाना थानांतर्गत एक गांव में पति की हैवानियत सामने आई है। आरोपित पति ने मकान का मुख्य गेट बंद करके पत्नी को निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटा। इसके बाद उसका वीडियो बनाया गया। इस दौरान शोर सुनकर पड़ोसी लोगों ने मकान की चौखट से झांककर देखा तो उनके रोगंटे खड़े हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित पति गिरफ्तार

    पुलिस ने पहुंचकर आरोपित पति को गिरफ्तार किया और उसका मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया। पति की यह करतूत गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला मुस्लिम समाज से जुड़ा है। पीड़ित महिला ने लगभग पांच माह पहले जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जेठ को गिरफ्तार किया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 

    घर से पीड़िता को निकाल दिया था

    छेड़छाड़ के मामले में ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपित का साथ दिया था और पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद पीड़ित अपने मायके में जाकर रहने लगी थी। पिछले दिनों पति ससुराल में गया और पत्नी को गांव में ले आया था। इसके बाद से लगातार महिला पर जेठ के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।

    महिला को बेल्ट और डंडों से पीटा

    इसके चलते रविवार की रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर पति ने महिला को बेल्ट और डंडों से पीटा। इस दौरान महिला को निर्वस्त्र कर दिया गया। आरोप है कि आरोपित ने महिला को निर्वस्त्र अवस्था में पीटते हुए का वीडियो बनाया। मोहल्ले के लोगों के देखने की भनक लगने पर आरोपित ने महिला को कमरे में बंद कर दिया। 

    यह भी पढ़ेंHapur Crime: दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, स्पेशल MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

    थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह के अनुसार, इस तरह के कृत्य की सूचना सोमवार दोपहर मिली थी। जिसके आधार पर आरोपित के घर दबिश दी गई और उसके गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन में महिला को निर्वस्त्र अवस्था में पीटते हुए का वीडियो मिला है। इसके चलते आरोपित के खिलाफ महिला के तहरीर पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ेंहापुड़ में दहेज की मांग को लेकर महिला को पीटा, अश्लीलता कर घर से निकाला