Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में दहेज की मांग को लेकर महिला को पीटा, अश्लीलता कर घर से निकाला

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 04:10 PM (IST)

    हापुड़ स्थित देहात थाना क्षेत्र में विवाहिता के सुसपाल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करते हुए उसको घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपयें की मांग कर रहे हैं।

    Hero Image
    हापुड़ में दहेज की मांग को लेकर महिला को पीटा, अश्लीलता कर घर से निकाला।

    हापुड़, जागरण संवाददाता। दहेज की मांग को लेकर थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को बेरहमी से पीटा। अश्लीलता करते हुए पीड़िता को घर से निकाल दिया। काफी वर्षों से आरोपित महिला का उत्पीड़न करते आ रहे हैं। मामले में एसपी के आदेश पर सात नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 21 नवंबर 2007 को उसकी शादी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपयों की मांग कर ससुराल पक्ष के लोग महिला का उत्पीड़न करने लगे।

    गर्भवती होने पर आरोपितों ने गर्भावस्था में पीड़िता को बेरहमी से पीटा था। देवर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। 10 फरवरी 2017 की रात को आरोपितों ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा और उसकी दो पुत्रियों व एक पुत्र को छीनकर उसे घर से निकाल दिया।पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने के चलते पीड़िता ने तलाक के संबंध में वाद दायर किया था। तीन वर्ष पश्चात आरोपित अपनी गलती स्वीकार कर पीड़िता को ससुराल ले गया।

    मारपीट कर की अश्लीलता

    30 जनवरी 2023 को आरोपितों ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा और उसके साथ अश्लीलता की। इस संबंध में पीड़िता ने डायल 112 और साइलो द्वितीय चौकी पर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति समेत सात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी।

    यह भी पढ़ें:  Hapur: रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के घर लाखों की चोरी, 80 हजार की नकदी और 6 लाख की कीमत के गहने चुरा ले गए चोर